Author: dhiraj Kumar

झारखंड-बिहार में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने झारखंड और बिहार में एक साथ बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग सहित कई जिलों में आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी हुई हैं. सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई आयकर अनियमितताओं और वित्तीय लेन- देन की जांच के सिलसिले में की जा रही है. रांची के अलावा जमशेदपुर और हजारीबाग में भी विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की है. बिहार के कुछ…

Read More

अनाथ बालक को सात समंदर पार मिला प्यार, एक वर्षीय हरीश को अमेरिकी दंपति ने लिया गोद राष्ट्र संवाद संवाददाता सासाराम: बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद भावुक और सुखद तस्वीर सामने आई है। रोहतास के विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में रह रहे एक वर्षीय बालक हरीश को अब एक नया परिवार और नई पहचान मिल गई है। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने हरीश को संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास निवासी दंपति मिस्टर कैमरन ली क्रो और रूचिल मेरी क्रो को गोद दिया है। अब नन्हा बालक टेक्सास की वादियों में एक नई पहचान के साथ बड़ा होगा। कानूनी प्रक्रिया…

Read More

सासाराम में रेलवे ट्रैक से 8 वर्षीय बालक का शव बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के पास रेलवे ट्रैक से एक 8 वर्षीय बालक का शव बरामद हुआ है। बालक का नाम दिव्यांशु कुमार था। वह सासाराम के फजलगंज के रहने वाले विकास कुमार का पुत्र था। बताया जाता है कि कल दिन के दो बजे वह घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास तलाश किया। बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी अपने स्तर से खोजबीन शुरू की, लेकिन रात में ही पता चला कि…

Read More

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन कार्यालय की अनोखी पहल राष्ट्र संवाद संवाददाता हजारीबाग सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ का सफल आयोजन किया गया मुख्य आकर्षण एवं अतिथि इस दौड़ के मुख्य अतिथि उपायुक्त हजारीबाग रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, DLAO, RTA पुलिस उपाधीक्षक आदि कई प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। उपायुक्त के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की और स्वयं भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों सहित पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया…

Read More

जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालुबासा इंद्रानगर बस्ती में देर रात आग लगने की घटना में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला शोभा मुखर्जी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच हुई। मृतका की बेटी शोभना मुखर्जी के अनुसार, रात का भोजन करने के बाद शोभा मुखर्जी अपने कमरे में सोने चली गई थीं। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही शोभा मुखर्जी…

Read More

एक हफ्ते तक रेकी, फर्जी पुलिस बनकर युवा उद्यमी कैरव गांधी का अपहरण, गिरोह का सरगना समेत आठ गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सीएच एरिया से युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना समेत कुल आठ अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बरही के तीन, गया जी के दो, नालंदा के एक और जमशेदपुर के दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच पिस्तौल, दो स्कॉर्पियो वाहन, भारी मात्रा में गोलियां, आठ मोबाइल फोन और फर्जी सिम…

Read More

भूमि माफिया–राजनेता–अधिकारी के ‘कॉकटेल’ से धड़ल्ले से बिक रही सरकारी जमीन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जिले में सरकारी जमीन की अवैध खरीद–फरोख्त का खेल खुलेआम चल रहा है। आरोप है कि भूमि माफिया, प्रभावशाली राजनेता और कुछ जिम्मेदार अधिकारियों के “कॉकटेल” से सरकारी जमीनें धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। बिरसानगर से लेकर गोविंदपुर तक ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा कर उसे निजी संपत्ति के रूप में खपाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, जिन जमीनों पर भविष्य में सरकारी योजनाएं प्रस्तावित हैं, उन्हें पहले ही चिन्हित कर घेराबंदी की…

Read More

जामताड़ा में VB G RAM G को लेकर बयानबाज़ी तेज, बाबूलाल मरांडी और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा में आयोजित VB G RAM G कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बयान सुर्खियों में हैं। सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महात्मा गांधी राम राज्य की स्थापना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस को “G RAM” नाम से परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राज्य सरकार इस योजना का विरोध इसलिए कर…

Read More

अजित पवार की मौत पर ममता के बयान को लेकर सुवेंदु अधिकारी का हमला, कहा शोक के समय राजनीति शर्मनाक राष्ट्र संवाद संवाददाता दुर्गापुर:-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को “घटिया और निराधार” करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जब पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, ऐसे समय में इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी…

Read More

एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने शहर के 550 विद्यार्थियों को दिया करियर गाइडेंस राष्ट्र संवाद संवाददाता एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के ह्यूमन पोटेंशियल सेंटर सामर्थ्य द्वारा ‘दिशा 2026’ के 13वें संस्करण का आयोजन किया गया. जिसमें शहर के स्कूली विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग की गयी. जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में 680 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए, जबकि 550 से ज्यादा विद्यार्थियों और अभिभावकों ने मेले में प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया. इस आयोजन में जमशेदपुर और आसपास के 40 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया. जिसमें चिन्मया विद्यालय, डीएवी, लोयोला स्कूल, मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल,…

Read More