Author: dhiraj Kumar

बैंक कर्मी की आत्महत्या से टांगरानी गांव में पसरा मातम, कारणों की जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय आलोक पड़ीहारी ने अपने ही घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आइडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह आलोक पड़ीहारी अपने रोजमर्रा के कामकाज में सामान्य रूप से…

Read More

आरआईटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ शातिर अपराधी दबोचा राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरआईटी थाना पुलिस को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इच्छापुर के लाइन टोला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर सटीक छापेमारी करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए आयोजित प्रेस…

Read More

मुजफ्फरपुर: तेज़ रफ्तार एसयूवी पुल से नीचे गिरी, दो युवकों की मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता मुजफ्फरपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। देवरिया इलाके में एक तेज़ रफ्तार एसयूवी कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पुल के नीचे पानी में जा गिरी। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत की सूचना है। मृतकों की पहचान शनि कुमार और अफजल कुमार के रूप…

Read More

टुसू मेले में फायरिंग की खबर पूरी तरह अफवाह, ट्रैक्टर घुसने से मची भगदड़ कोई हताहत नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टुसू मेले के दौरान फायरिंग की घटना होने की खबर पूरी तरह अफवाह साबित हुई है। इस संबंध में कुछ वेब पोर्टलों पर प्रकाशित खबरें संदेह के घेरे में हैं। राष्ट्र संवाद की पड़ताल में स्पष्ट हुआ है कि मेले में न तो किसी तरह की हवाई फायरिंग हुई और न ही अवैध हब्बा–डब्बा का संचालन सामने आया। जानकारी के अनुसार, टुसू मेले का आयोजन पंचायत मुखिया लीना मंडा की देखरेख में विधिवत रूप से किया…

Read More

उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड: जमशेदपुर में पुलिस मुठभेड़, तीन अपराधी घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड से जुड़े अपराधियों के साथ गुरुवार आधी रात जमशेदपुर पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे बाल- बाल बच गए. जानकारी के अनुसार पुलिस गिरफ्तार अपराधियों को हथियार बरामदगी के लिए सोनारी साईं मंदिर के पास लेकर पहुंची थी. इसी दौरान एक अपराधी ने पुलिसकर्मी की कारबाइन छीनकर फायरिंग शुरू कर दी. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन अपराधियों के पैर में गोली लगी है. घायल अपराधियों…

Read More

स्फटिक शिवलिंग स्थापना दिवस के मौके पर विशाल भंडारा, 8500 लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री श्री शीतला माता महोत्सव समिति के तत्वावधान में स्फटिक शिवलिंग स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में लगभग 8500 आम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के विनोद पांडेय, धनजी पांडेय और विवेक पांडेय ने बताया कि भंडारे का शुभारंभ परंपरागत तरीके से स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी आशुतोष राय ने किया। बाद में मानगो नगर निगम की मेयर पद की प्रत्याशी ज्योति सिंह ने…

Read More

साकची शिव मंदिर स्थापना दिवस पर निकली निशानी यात्रा, भक्ति में झूमा मारवाड़ी समाज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:साकची स्थित प्राचीन शिव मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य निशानी यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक यात्रा में मारवाड़ी समाज के साथ-साथ साकची बाजार के सैकड़ों श्रद्धालु उत्साहपूर्वक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़ते नजर आए। यात्रा में बाबा श्याम की आकर्षक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग में समाज के लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत एवं पानी की उत्तम व्यवस्था की गई थी, जिससे सेवा और समर्पण की…

Read More

मन्नू को जेल भेजे जाने पर स्कूली वाहन संचालकों का विरोध, पुलिस ने निष्पक्ष जांच का दिया आश्वासन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।बिरसानगर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में आरोपी मन्नू को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस कार्रवाई के विरोध में जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालन समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में स्कूली वाहन संचालक बिरसानगर थाना परिसर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया…

Read More

एक्सएलआरआई में 48वीं वार्षिक बैठक व अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।एक्सएलआरआई ऑडिटोरियम में 48वीं वार्षिक बैठक एवं तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। “एनवायरनमेंटल म्यूटाजेनेसिस एंड एपिजेनोमिक्स इन रिलेशन टू ह्यूमन हेल्थ” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में देश-विदेश से आए वैज्ञानिक, शोधकर्ता और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, औद्योगिकीकरण और बदलती जीवनशैली का मानव स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है, ऐसे…

Read More

यूजीसी ड्राफ्ट रेगुलेशन 2026 का झारखंड क्षत्रिय संघ ने किया विरोध, वापस लेने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड क्षत्रिय संघ ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन–2026 पर गंभीर आपत्ति जताते हुए इसे छात्रों के हितों के खिलाफ बताया है। संघ की ओर से इस संबंध में उपायुक्त के माध्यम से संबंधित मंत्रालय एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ड्राफ्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है। ज्ञापन में संघ ने कहा कि यूजीसी ड्राफ्ट 2026 में भेदभाव की परिभाषा अस्पष्ट रखी गई है, जिससे सामान्य वर्ग के छात्रों को भी बिना ठोस…

Read More