Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जनप्रतिनिधियों द्वारा अनुशंसित 139 जनहितकारी योजनाओं पर हुआ विमर्श, पूर्व स्वीकृत 38 योजनाओं को दी गई घटनोत्तर स्वीकृति

    पूर्वी सिंहभूम जिले में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं नई योजनाओं के अनुमोदन को लेकर उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्णय लिए गए।

    बैठक के दौरान पूर्व में स्वीकृत कुल 38 योजनाओं को कार्यकारिणी समिति द्वारा घटनोत्तर स्वीकृति प्रदान की गई। इन योजनाओं में विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार से संबंधित कार्य शामिल हैं। स्वीकृत योजनाओं में आरसीसी कल्वर्ट निर्माण, गार्डवाल निर्माण, पहुंच पथ निर्माण, घाटशिला में जोहार मार्ट हेतु दुकान/शोरूम निर्माण, सोलर बेस्ड मिनी पाइप्ड वाटर सप्लाई योजनाओं का रिपेयर एवं मेंटेनेंस कार्य तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवनों में जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ करने जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।

    बैठक में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त राशि के उपयोग एवं विभिन्न माध्यमों से प्राप्त विकास योजनाओं के प्रस्तावों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिले के माननीय सांसद एवं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के माननीय विधायकगण द्वारा अनुशंसित कुल 139 जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की गई। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार, पेयजल व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, संपर्क पथों का निर्माण, सामुदायिक परिसंपत्तियों का विकास तथा आम नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

    उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं के चयन एवं क्रियान्वयन में स्थानीय आवश्यकताओं एवं क्षेत्रीय प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा उपलब्ध संसाधनों का उपयोग पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाना चाहिए।

    बैठक में योजनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर भी जोर दिया गया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्नव मिश्रा, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री राहुल जी आनंद जी, अपर उपायुक्त श्री अनुराग तिवारी, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार सहित जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
    Next Article जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    Related Posts

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    October 26, 2026

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    October 26, 2026

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बेंगलुरु की IT कंपनियों को DK शिवकुमार की चेतावनी, कन्नड़ भाषियों को नौकरी में नजरअंदाज किया तो होगी कार्रवाई

    सूरत में डिलीवरी ब्वॉय ने चुराए 4 लाख से ज्यादा के पार्सल, आईफोन, जींस से लेकर टूथपेस्ट तक किये गायब

    ‘रामायण’ का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, राम-सीता के विवाह की झलक ने मोहा मन

    भारत में चीन डंप नहीं कर पाएगा सस्ता माल, पेंट बनाने में यूज होने वाले केमिकल पर लगा भारी टैक्स

    वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर उठे सवाल, मुरली कार्तिक बोले- ओपनिंग करानी चाहिए थी

    तिलक वर्मा के निशाने पर टी20 का बड़ा रिकॉर्ड, जेम्स विंस को पीछे छोड़ने का मौका

    JDU से निष्कासन पर अनंत सिंह का पलटवार, बोले- अपनी पार्टी बनाएंगे, नीतीश कुमार के बाद कुछ नहीं बचा

    राजस्थान की प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, आधे घंटे में पूरा प्लांट जलकर राख; आसपास की इकाइयों पर भी मंडराया खतरा

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.