राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
राष्ट्र संवाद संवादाता
केंद्र और राज्य सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ राजद का धरना
राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर खगड़िया जिला मुख्यालय में पूर्व एमलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता एवं पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला प्रभारी डॉ० एज्या यादव के उपस्थिति में केंद्र सरकार और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों विशेषकर बेलगाम महगांई,बेरोजगारी और परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया।
पूर्व एमएससी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने राजद के नेताओ, कार्यकर्ताओं और आमलोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार में राज्य का खजाना खाली हो गया है, यहां कोई उद्योग-धंधा नहीं है। कमरतोड़ महंगाई और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ आज हमलोग जिला मुख्यालय में धरना देकर ये बिहार के गूँगी, अंधी और बहरी सरकार जो सत्ता के नशे में सो रही है उसको जगाने के लिए आज पूरे बिहार के जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना दे रहे हैं।
पूर्व विधायक सह खगड़िया जिला प्रभारी डॉ०एज्या यादव में कहा कि केंद्र और बिहार सरकार की जनविरोधी नीतियों—विशेषकर बेलगाम महंगाई, बेरोजगारी और परीक्षाओं में पेपर लीक के खिलाफ युवाओं और किसानों भारी आक्रोश है ।रसोई गैस (LPG), पेट्रोल-डीजल की कीमतों और खाद्य पदार्थों के लगातार बढ़ते दामों ने आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है।
लगातार बढ़ रही परिवहन लागत के कारण बाजार में हर वस्तु की कीमत बढ़ गई है।
ने बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ध्वस्त कानून-व्यवस्था से बिहार की जनता ऊब चुकी है। ये जो बिहार की सरकार जो वोट चोरी के बल पर सत्ता पर काबिज हो गई है ये कहीं से भी बिहार के हित मे नहीं है।अगर आज बिहार में चुनाव आयोग ईमानदारी से चुनाव करा दे तो ये मनुवादियों और आर एस एस की सरकार सत्ता से बाहर हो जायेगी। धरना कार्यक्रम सैकड़ों राजद नेता मौजूद थे।

