Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने महिला वकीलों की सुविधाओं को लेकर सभी राज्यों और हाई कोर्ट को सख्त निर्देश दिया है. शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि जिला, अनुमंडल और तहसील स्तर की हर अदालत में महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम बनाया जाए. साथ ही वहां शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं.

    कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा कि किसी भी अदालत में महिला वकीलों की संख्या चाहे जितनी भी हो, उन्हें इन सुविधाओं से वंचित नहीं किया जा सकता.मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अगुवाई वाली पीठ ने यह फैसला सुनाया. फैसला सुनाते वक्त यह भी कहा गया कि अदालत के निर्देशों से पीछे हटने का कोई सवाल नहीं है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को जरूरत के हिसाब से जमीन और बजट उपलब्ध कराने को भी कहा है. वहीं, हाई कोर्ट की इंफ्रास्ट्रक्चर समितियों को इन सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर तैयार कराने की जिम्मेदारी दी गई है.

    महिला वकीलों के लिए सुविधाओं पर समझौता नहीं

    सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में यह भी कहा कि महिला वकीलों के लिए अलग बार रूम और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है. यह जिम्मेदारी इस आधार पर टाली नहीं जा सकती कि किसी अदालत में महिला वकीलों की संख्या कम है. कोर्ट ने यह भी सुझाव दिया कि देशभर में इन सुविधाओं के लिए एक समान व्यवस्था अपनाई जाए. इससे अलग-अलग राज्यों और अदालतों में उपलब्ध सुविधाओं के बीच अंतर कम करने में मदद मिल सकती है.

    अटॉर्नी जनरल को सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

    सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी को इस मामले में नोडल अधिकारी बनाया है. वह अलग-अलग राज्यों और संबंधित पक्षों से मिलने वाली प्रगति रिपोर्ट को एक जगह जुटाने और निर्देशों के पालन में तालमेल बनाने का काम करेंगे.

    2 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

    यह मामला सारिका त्यागी बनाम भारत सरकार से जुड़ा है. सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- यही निर्देश है. हम इससे हटना नहीं चाहते. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 2 दिसंबर की तारीख तय की है. इस डेट को सभी राज्य और संबंधित हाई कोर्ट महिला वकीलों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में हुई प्रगति के बार में जानकारी देंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत
    Next Article राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.