Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. भीषण टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 यात्री घायल हुए हैं. घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

    जानकारी के अनुसार, यात्री बस क्रमांक सीजी 04 एनएम 0859 सवारियों को लेकर रायपुर-बिलासपुर हाईवे से गुजर रही थी. इसी दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीएल 4370 से उसकी सीधी टक्कर हो गई. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर फंस गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी तथा बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

    मृतकों में चालक, हेल्पर और यात्री शामिल

    हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान जशपुर जिले के खजरीकला निवासी भागीरथ यादव, बलरामपुर जिले के बलंगी निवासी पवन देवांगन और सरना निवासी समीम मोहम्मद के रूप में हुई है. भागीरथ बस चला रहा था, जबकि पवन हेल्पर था. समीम बस में यात्री के रूप में सफर कर रहे थे. गंभीर रूप से घायल अतुल कुमार और सुंदरलाल ने भी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई. हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में मातम पसरा है.

    16 घायल, गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में भेजा

    दुर्घटना में करीब 16 यात्री घायल हुए हैं. इनमें वासुदेव राव, निर्मला यादव, अमन गुप्ता, सतीश भगत और अनिल यादव समेत अन्य लोग शामिल हैं. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जरूरत के अनुसार बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है. कई यात्रियों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं. डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है.

    हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से हादसों का खतरा

    यह दुर्घटना हाईवे पर सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है. रात में कम दृश्यता और रिफ्लेक्टर या टेल लाइट की कमी के कारण ऐसे वाहन पीछे से आने वाले चालकों को समय पर दिखाई नहीं देते. इससे टक्कर का खतरा बढ़ जाता है. हादसे के बाद हाईवे पर रात्रि गश्त, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई और खड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत फिर सामने आई है. हालांकि, इस दुर्घटना के वास्तविक कारणों का निर्धारण जांच के बाद ही हो सकेगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला
    Next Article जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.