Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वाशिंगटन, 27 अक्टूबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को आरोप लगाया कि ब्राजील के राष्ट्रपति पद के चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत ‘‘धांधली’’ का नतीजा है।

    हालांकि, ट्रंप ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

    ट्रंप ने मिसीसिपी में एक रैली के लिए रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव ऐसे होने चाहिए जिनके नतीजों पर कोई सवाल न उठे, लेकिन मुझे इन चुनावों में गड़बड़ी लगती है। जिस तरीके से मतगणना हुई, उससे सवाल खड़े होते हैं। साफ शब्दों में कहूं तो यह एक और धांधली वाला चुनाव लगता है।’’

    रविवार को ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में लूला दा सिल्वा की सत्ता में वापसी की राह में पहली बड़ी बाधा तब सामने आई, जब उनके प्रतिद्वंद्वी सीनेटर फ्लेवियो बोल्सोनारो ने चुनाव परिणामों को चुनौती दे दी। इस घटनाक्रम से देश की दो ध्रुवीकृत राजनीतिक शक्तियों के बीच एक बार फिर तीखा टकराव होने की आशंका बढ़ गई है।

    बोल्सोनारो ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों उम्मीदवारों के अनुरोध पर मतदान का समय बढ़ाए जाने के बाद पैदा हुई अव्यवस्था को देखते हुए वह चुनाव रद्द करने की अदालत से अपील करेंगे।

    हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि चुनाव रद्द कराने की मांग के समर्थन में उनके पास कौन से कानूनी विकल्प उपलब्ध हैं।

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक लूला दा सिल्वा पांच जनवरी, 2027 को चौथे कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण कर सकते हैं।

    मतगणना में 100 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी होने के बाद ब्राजील के निर्वाचन न्यायालय ने घोषणा की कि लूला ने अपने प्रतिद्वंद्वी बोल्सोनारो पर करीब 44 लाख वोटों की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। लूला को कुल मतों का 51.8 प्रतिशत मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की
    Next Article गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    Related Posts

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    October 27, 2026

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    October 27, 2026

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    October 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गन्ना किसानों, चीनी मिल मालिकों के बीच बातचीत सफल रही: मुख्यमंत्री शिवकुमार

    डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में ‘‘धांधली’’ का आरोप लगाया

    उपराष्ट्रपति ने तिरुपति के तिरुचानूर में पद्मावती मंदिर में पूजा-अर्चना की

    राहुल गांधी की दो टूक- ज्ञानेश कुमार को हटाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन, व्यापारियों ने रैली टालने की अपील की

    सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों को सख्त आदेश : महिला वकीलों के लिए हर अदालत में बनेगा अलग बार रूम

    रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, 27 अक्टूबर से काउंटरों पर भी शुरुआत

    100 करोड़ घोटाला केस में पूर्व शिक्षा मंत्री गिरफ्तार, हजार से ज्यादा निजी स्कूलों से पैसे लेने का आरोप

    जयपुर-टाटानगर-सांतरागाछी एक्सप्रेस शुरू, पांच राज्यों की रेल कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: ट्रक से टकराई यात्री बस, पांच की मौत, 16 घायल

    चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा अपना पक्ष, कहा- एसआईआर को लेकर सर्वसम्मति से लिया फैसला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.