पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के निमित दिनेश कुमार पुनः लगाए गए इंदस विधानसभा में। राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिम बंगाल में आगामी समय में विधानसभा चुनाव होना है, भाजपा अपनी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। झारखंड प्रदेश से कई भाजपा के नेता पश्चिम बंगाल चुनाव में लोकसभा और विधासनभा स्तर पर लगाए गए है। इसी कड़ी में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को भाजपा पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए कोलकात्ता बुलाया गया था। 2021 में हुए विधानसभा चुनाव में दिनेश कुमार ने अपनी सांगठनिक क्षमता…
Author: dhiraj Kumar
कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा: सकुशल बरामदगी के बाद छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में तीन घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएच एरिया निवासी 24 वर्षीय युवक कैरव गांधी, पिता देवांग गांधी, का अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में पाँच विशेष अनुसंधान एवं छापामारी दल गठित किए गए। पुलिस टीमों ने पेशेवर तरीके से जांच करते हुए…
वाईस प्रिंसिपल रमेश राय की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता एनटीटीएफ स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान के सभागार में आज वाईस प्रिंसिपल श्री रमेश राय के सुपरएनुएशन (सेवानिवृत्ति) के अवसर पर एक गरिमामयी विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में पूर्व एवं वर्तमान छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अविस्मरणीय सेवा और विशिष्ट उपलब्धियां है। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में निम्नलिखित शामिल हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान के परीक्षा परिणामों में अभूतपूर्व सुधार हुआ और नई शिक्षण पद्धतियों को अपनाया गया।उन्होंने न केवल पाठ्यक्रम को पूरा कराने…
समाज ने मुंह मोड़ा तो बेटियों ने खुद दी मां को मुखाग्नि। राष्ट्र संवाद संवाददाता छपरा।सारण जिले में बेटियों के द्वारा अपनी मां की अर्थी को कंधा देने और उनका दाह संस्कार की घटना सामने आई है।यह घटना मढ़ौरा प्रखंड के जवईनियां गांव में हुई है सामाजिक संवेदनहीनता की मार्मिक घटना सामने आई है। यहां के निवासी स्व. रविन्द्र सिंह की पत्नी बबीता देवी की 30 जनवरी को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले डेढ़ वर्ष पूर्व पति का निधन हो चुका था। मां की मौत के बाद परिवार पूरी तरह टूट गया। इनके कोई भी…
तेंतला पोड़ा व कमलपुर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास, कहा- पोटका के 35 गांवों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव तेंतला पोड़ा और कमलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों का शिलान्यास पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इन दोनों योजनाओं पर कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। गांव…
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक सड़क हादसे में मधुबनी के राजनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुजीत कुमार पासवान बाल-बाल बच गए। राष्ट्र संवाद संवाददाता हाजीपुर (वैशाली)जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धोबगट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 22 (NH-22) पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। मधुबनी के राजनगर से विधायक सुजीत कुमार पासवान की गाड़ी आगे चल रही पिकअप वैन से टकरा गई। हादसे के वक्त गाड़ी में विधायक समेत पांच अन्य लोग सवार थे, जो सुरक्षित बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विधायक सुजीत कुमार पासवान मधुबनी से पटना की ओर जा रहे थे। इसी…
आदित्यपुर में गांधी पुण्यतिथि ‘शहादत दिवस’ के रूप में मनाई गई, गांधीजी के आदर्शों पर चलने का आह्वान राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर। प्रभात नगर विकास समिति की ओर से समिति के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में वार्ड-17 के भावी पार्षद प्रत्याशी रामचंद्र पासवान, शिक्षाविद् एस. डी. प्रसाद, जवाहर लाल सिंह, कैलाश शाह, विश्वमोहन कुमार, प्रमोद गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि भले ही…
एक्सएलआरआई ने जारी किए जैट 2026 के कटऑफ, बीएम में पुरुषों के लिए 94 व महिलाओं के लिए 88 पर्सेंटाइल तय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। देश के प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआई–जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने जैट 2026 के परिणामों के बाद अपने प्रमुख पीजीडीएम पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक इंटरव्यू कटऑफ घोषित कर दिए हैं। संस्थान ने अकादमिक उत्कृष्टता, नेतृत्व क्षमता और निष्पक्ष चयन प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किए हैं। बिजनेस मैनेजमेंट (बीएम) कार्यक्रम के लिए इंजीनियरिंग और नॉन-इंजीनियरिंग दोनों पृष्ठभूमि के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 94 पर्सेंटाइल अनिवार्य रखा गया है,…
टाटा स्टील UISL, PHS विभाग ने 7वें CII नेशनल EHS अवार्ड्स 2026 में गोल्ड अवार्ड जीता राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील UISL के पब्लिक हेल्थ एंड सैनिटेशन (PHS) विभाग को 7वें CII नेशनल EHS अवार्ड्स 2026 में “Best Application & Uses of Digitalization & Technology for EHS” श्रेणी के अंतर्गत गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान कचरा प्रबंधन में डिजिटल तकनीक के सफल उपयोग को दर्शाता है, जिसने विभिन्न परिचालन क्षेत्रों में पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (EHS) प्रदर्शन को महत्वपूर्ण रूप से सुदृढ़ किया है। इस पहल ने मैनुअल एवं कागज़ आधारित प्रक्रियाओं को काफी हद…
नगरपालिका निर्वाचन–2026 के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर राष्ट्र संवाद सं दुमका: जिले में नगरपालिका निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर आदर्श आचार संहिता प्रभावी रूप से लागू की गई है। इस क्रम में आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन अथवा अन्य चुनावी अनियमितताओं की जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को दी जा सकती है। नागरिकों की सुविधा हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में हेल्पलाइन, जनशिकायत एवं नियंत्रण कोषांग की स्थापना की गई है। चुनाव से जुड़ी शिकायतें अथवा सूचनाएं हेल्पलाइन नंबर 9508250080 पर दर्ज…
