राष्ट्र संवाद संवाददाता
राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आदित्यपुर थाना के एसआई सुनिल कुमार सिंह, जयकार कुमार सुरी, मो० असलम अंसारी समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों द्वारा नशा से होने वाले अपराधिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर तथा उनके देख-रेख में संस्थानीय संस्थान परिसर से आशियाना मोड़ तक नशा विरोधी जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें संस्थान के प्राचार्य समेत कई कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य रूप से सीएचसी गम्हरिया की प्रभारी डॉ० प्रमिला कुमारी उपस्थित थी। उन्होंने नशा से होने वाली शारीरिक एवं मानसिक बीमारियों की जानकारी दी एवं नशा से मुक्ति के उपायों का भी सुझाव दिया। इस मौके पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने भी नशा से होने वाले दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के कल्चरल समिति की सदस्य सुश्री प्रियंका, मोमिता रानी गिरी, श्वेता सारंगी के अलावा संस्थान के कर्मचारी विष्णु शंकर सिंह, चन्द्रकिशोर सिंह, अशोक कुमार, इन्द्रदेव पंडित, सजीत मुण्डा आदि का योगदान रहा।

