ऊर्जा विभाग में 160 करोड़ के घोटाले का दावा, विधायक सरयू राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने ऊर्जा विभाग से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का दावा करते हुए राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। सरयू राय के अनुसार ऊर्जा विभाग की लगभग 160 करोड़ रुपये की राशि कैनरा बैंक और एक अन्य बैंक में जमा कराई गई थी।…
Author: dhiraj Kumar
मानगो में महापौर पद को लेकर बढ़ी चुनावी हलचल, 5 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 को लेकर जिले में चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में विभिन्न पदों के लिए बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन प्रपत्रों की खरीद की। मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए अब तक 5 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि वार्ड सदस्य पद के लिए 57 लोगों ने प्रपत्र लिया है। महापौर पद के लिए शाबाना…
24 साल बाद चेक बाउंस केस का फैसला, 47 हजार के मामले में 90 हजार रुपये चुकाने पड़े राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।देश के न्यायिक इतिहास में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मात्र 47 हजार रुपये के चेक बाउंस का केस पूरे 24 वर्षों तक अदालत में चला। अंततः केस संख्या 895/2002 का फैसला सामने आया, जिसमें आरोपी को मूल राशि से लगभग दोगुनी रकम चुकानी पड़ी। जानकारी के अनुसार यह मामला वर्ष 2002 में गोलमुरी निवासी अशोक कुमार भाटिया द्वारा दर्ज कराया गया था। लंबे समय तक विचाराधीन रहने के बाद अदालत ने फैसला सुनाया, जिसके…
जमशेदपुर में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का समापन, 200 से अधिक साधकों ने लिया भाग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पिरामिड स्पिरिचुअल सोसाइटी मूवमेंट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ध्यान शिविर का रविवार को भव्य समापन हो गया। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक चले इस शिविर में जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 200 साधकों ने सहभागिता की। शिविर में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे वरिष्ठ पिरामिड मास्टर्स राम राजू, माधवी नडेला, शाम्पा मुखर्जी, रूप झुंझुनूवाला, देबजानी गिरी और अलेख्या शास्त्री ने ध्यान सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के दौरान पिरामिड ऊर्जा विज्ञान,…
‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का समापन, 10 हजार से अधिक लोग हुए लाभांवित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।विज्वल मिथ्स एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी-160 के संयुक्त तत्वावधान में होटल रमाडा में आयोजित तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया। समापन समारोह में सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आईसीएमआर के वैज्ञानिक पीके त्रिपाठी, एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक शिवानी कोरा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजकों विज्वल मिथ्स के डायरेक्टर वनीस गुप्ता व प्रोजेक्ट हेड…
डिवाइन मिशन स्कूल प्रबंधन का स्पष्टीकरण, शिक्षा व सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सुंदरनगर अंतर्गत हितकू, नरवा स्थित डिवाइन मिशन स्कूल प्रबंधन ने जारी स्पष्टीकरण में कहा है कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक, बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए स्कूल पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रबंधन के अनुसार विद्यालय में सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है, साथ ही अनुशासन, नैतिक मूल्यों और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्रों को JEE, NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयुक्त शैक्षणिक मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जाता है।…
डालसा जमशेदपुर ने किया जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), जमशेदपुर द्वारा 31 जनवरी 2026 को लोक अदालत हॉल, सिविल कोर्ट परिसर में जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम रहा। कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश–I जज कंकन पट्टादार की गरिमामयी उपस्थिति रही। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुए पॉक्सो अधिनियम की प्रमुख धाराओं एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। न्यायिक दंडाधिकारी रिचेश कुमार ने किशोर न्याय अधिनियम पर सत्र लिया।…
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के वक्तव्य पर विभाग मंत्री विहिप सिंहभूम अरूण सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व हिंदू परिषद के सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी द्वारा मोहम्मद ग़ज़नी को “हिंदुस्तानी लुटेरा” कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह वक्तव्य अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, तथ्य-विरोधी और भारत के इतिहास व स्वाभिमान का अपमान है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद ग़ज़नी अफ़ग़ानिस्तान के ग़ज़नी क्षेत्र का शासक और एक विदेशी आक्रांता लुटेरा था। उसका भारत पर बार-बार आक्रमण करने का उद्देश्य किसी प्रकार का “स्थानीय संघर्ष” नहीं, बल्कि लूट, विध्वंस और हिन्दू सनातन…
जैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39,643 परीक्षार्थी होंगे शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 39,643 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 10वीं बोर्ड के 21,301 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 18,342 परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में कला संकाय के 10,183, विज्ञान संकाय के 4,657 एवं वाणिज्य संकाय के 3,502 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 10वीं बोर्ड की परीक्षा जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर तथा 12वीं की परीक्षा 34 केंद्रों पर…
अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप हेतु श्रमजीवी महिला समिति द्वारा क्रियान्वित ग्राम स्वशासन अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता श्रमजीवी महिला समिति द्वारा क्रियान्वित ग्राम स्वशासन अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा घाटशिला कॉलेज,घाटशिला में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कुल 202 छात्राओं ने भाग लिया एवं आवेदन जमा किया। ज्ञात हो कि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा स्नातक प्रथम सत्र में पढ़ने वाली वैसे सभी छात्राओं को स्कॉलरशिप देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई सरकारी स्कूल या कॉलेज से की हो। आवेदन…
