अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप हेतु श्रमजीवी महिला समिति द्वारा क्रियान्वित ग्राम स्वशासन अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
श्रमजीवी महिला समिति द्वारा क्रियान्वित ग्राम स्वशासन अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा घाटशिला कॉलेज,घाटशिला में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप हेतु आवेदन करने के लिए एक कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें कुल 202 छात्राओं ने भाग लिया एवं आवेदन जमा किया।

ज्ञात हो कि अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा स्नातक प्रथम सत्र में पढ़ने वाली वैसे सभी छात्राओं को स्कॉलरशिप देने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसने मैट्रिक और इंटर की पढ़ाई सरकारी स्कूल या कॉलेज से की हो।
आवेदन स्वीकृत हो जाने पर उन्हें 30000 (तीस हजार रुपये वार्षिक) स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के प्रिंसिपल रविन्द्र कुमार चौधरी, कार्यक्रम पदाधिकारी संजेश जी एवं किशन नायर सहित ग्राम स्वशासन अभियान दल के सभी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

