Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39,643 परीक्षार्थी होंगे शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39,643 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक, जिले के 39,643 परीक्षार्थी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (10वीं) एवं इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिले में कुल 39,643 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें 10वीं बोर्ड के 21,301 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के कुल 18,342 परीक्षार्थी शामिल हैं। इंटरमीडिएट में कला संकाय के 10,183, विज्ञान संकाय के 4,657 एवं वाणिज्य संकाय के 3,502 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

    10वीं बोर्ड की परीक्षा जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर तथा 12वीं की परीक्षा 34 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा अवधि के दौरान 3 से 23 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना पूरी तरह वर्जित रहेगा, वहीं परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।

    जैक द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार माध्यमिक परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। मैट्रिक परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 23 एवं धालभूम अनुमंडल में 44, कुल 67 केंद्र चिन्हित किए गए हैं। वहीं इंटर परीक्षा के लिए घाटशिला अनुमंडल में 12 और धालभूम अनुमंडल में 22, कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

    कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल में केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण में निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। औचक निरीक्षण के दौरान यदि कोई परीक्षार्थी कदाचार करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त श्री संतोष गर्ग ने कहा कि परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारी कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित करें। वहीं एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा ने केंद्राधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं उनकी नियमित मॉनिटरिंग करने, परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, पर्याप्त रोशनी, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका समय पर केंद्रों तक पहुंचाने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में पूर्ण करने को कहा।

    बैठक में निदेशक एनईपी सह अपर उपायुक्त श्री संतोष गर्ग, एडीएम एसओआर श्री राहुल जी आनंद, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्रा, कार्यपालक दंडाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडेय सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सभी केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।

    643 परीक्षार्थी होंगे शामिल जिले के 39 जैक 10वीं व इंटर परीक्षा 3 से 23 फरवरी तक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप हेतु श्रमजीवी महिला समिति द्वारा क्रियान्वित ग्राम स्वशासन अभियान के अंतर्गत कैंप का आयोजन
    Next Article पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के वक्तव्य पर विभाग मंत्री विहिप सिंहभूम अरूण सिंह की कड़ी प्रतिक्रिया

    Related Posts

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.