‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का समापन, 10 हजार से अधिक लोग हुए लाभांवित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।विज्वल मिथ्स एवं लेडीज़ सर्कल इंडिया जीएमसीएलसी-160 के संयुक्त तत्वावधान में होटल रमाडा में आयोजित तीन दिवसीय ‘रेडियंट झारखंड 2.0’ मेगा प्रदर्शनी का शनिवार को समापन हो गया। प्रदर्शनी में 10 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर लाभ उठाया।
समापन समारोह में सिंहभूम चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, आईसीएमआर के वैज्ञानिक पीके त्रिपाठी, एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक शिवानी कोरा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। आयोजकों विज्वल मिथ्स के डायरेक्टर वनीस गुप्ता व प्रोजेक्ट हेड किंजल गांधी ने अतिथियों का स्वागत किया।
अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों व संस्थाओं के स्टॉल के माध्यम से विकसित भारत की झलक देखने को मिली। छात्रों को नवाचारों की जानकारी मिली, वहीं आम लोग सरकारी योजनाओं से अवगत हुए।
प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए आईसीएमआर, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, एनईडीएफआई, एनआईसी सहित कई संस्थाओं को बेस्ट स्टॉल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिशा यादव, विनोद कुमार, संतोष पवार, अमीषा सक्सेना, आदिती सक्सेना, मोहम्मद अफजल व दत्ता थोरे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

