Author: dhiraj Kumar

बजट से स्वदेशी को बढ़ावा मिलेगा, विकसित भारत के संकल्पों को मजबूती: चंपई सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट स्वदेशी को प्रोत्साहित करने वाला, संतुलित और विकसित भारत के संकल्पों को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसके लिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। चंपई सोरेन ने कहा कि बजट में स्वदेशी उद्योगों, कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों, श्रमिकों,…

Read More

बजट 2026 विकसित भारत 2047 की मजबूत नींव है: अर्जुन मुंडा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची:पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने केंद्रीय बजट 2026 की सराहना करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल खर्च का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने वाला एक दूरदर्शी आर्थिक विज़न है। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के भविष्य की स्पष्ट और मजबूत रूपरेखा प्रस्तुत करता है। अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, मज़दूर और आम नागरिक…

Read More

गांव-गरीब से लेकर हर वर्ग को सशक्त बनाने वाला है बजट: रघुवर दास राष्ट्र संवाद संवाददाता यह बजट लोक कल्याणकारी होने के साथ-साथ देश को विकसित राष्ट्र बनाने का एक दूरदर्शी बजट है। यह बजट गांव, गरीब, नौजवान, किसान, नारी शक्ति, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अत्यंत पिछड़ा, मध्यम वर्ग को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। इस सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी और देश के जन-जन और प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और कल्याण के प्रति समर्पित केंद्रीय बजट के लिए लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को चार करोड़ झारखंडवासियों की ओर से आभार और साधुवाद।

Read More

1 फरवरी स्थापना दिवस पर भारतीय तटरक्षक बल : समुद्री सीमा पर सन्नद्ध-सजग प्रहरी प्रमोद दीक्षित मलय लगभग पांच दशक पहले जब मैं एक कस्बे में रहकर प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण कर रहा था, तब कक्षा में एक छात्र इलेक्ट्रानिक घड़ी और खिलौने लेकर आया करता था। वे शायद जापान में बने थे और चोरी-छिपे भारतीय चोर बाजारों में पहुंचाया जाता था, जहां से अमीर और शौकिया लोग महंगे दामों पर खरीदते थे। तब उस तरह का सामान खुले बाजार में वहां उपलब्ध नहीं था, तो सभी की पहुंच में भी नहीं था। कक्षा में अन्य सभी बच्चे उसे घेरे रहते…

Read More

मि लॉर्ड! 43% जजों का सरकारी नाता ! क्या सरकार के खिलाफ चलेगा न्याय का हथौड़ा ! क्या ‘सरकार के पूर्व वकील’ बन सकते हैं निष्पक्ष जज! राष्ट्र संवाद इंद्र यादव भारतीय लोकतंत्र में न्यायपालिका का काम सरकार की मनमानी पर लगाम लगाना है। लेकिन मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के ताजा आंकड़े एक नई बहस को जन्म दे रहे हैं। कोर्ट के कुल 42 जजों में से 18 जज (करीब 43%) ऐसे हैं जो जज बनने से पहले सरकारी वकील रह चुके हैं। प्रमुख जजों की पृष्ठभूमि और उनकी कार्यशैली ! लेख में कुछ प्रमुख जजों का उदाहरण दिया गया…

Read More

सत्ता, परिवार और सियासत: एनसीपी के भीतर चल रही बड़ी लड़ाई का सच देवानंद सिंह महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर उथल-पुथल के दौर से गुजर रही है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भीतर जो कुछ घट रहा है, वह केवल एक दल का आंतरिक संघर्ष नहीं, बल्कि सत्ता, विरासत और राजनीतिक महत्वाकांक्षा की टकराहट की कहानी है। शरद पवार के हालिया बयानों और सामने आए वीडियो, बैठकों व सूत्रों से मिली जानकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि “सब कुछ सामान्य है” कहने के बावजूद एनसीपी के भीतर गहरी दरारें मौजूद हैं। अजित पवार के असामयिक निधन के…

Read More

नामांकन प्रक्रिया के दौरान गम्हरिया अंचल कार्यालय में तीसरे दिन भी काफी भीड़ जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया :आदित्यपुर नगर निगम चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान गम्हरिया अंचल कार्यालय में तीसरे दिन भी काफी भीड़ जुटी। नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन शनिवार को अंचल कार्यालय में वार्ड 10 से 18 तक के लिए बनाए गए काउंटर से कुल 12 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इससे पूर्व बीते शुक्रवार तक कुल 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी। इस प्रकार शनिवार तक वार्ड पार्षद पद के कुल 50 प्रपत्रों की बिक्री हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण…

Read More

यूसीआईएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा की रीढ़, नए प्रोजेक्ट और पारदर्शिता पर जोर : सीएमडी डॉ. के. आनंद राव राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जादूगोड़ा गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यूसीआईएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. के. आनंद राव ने कहा कि यूसीआईएल भारत के न्यूक्लियर पावर सेक्टर की रीढ़ है और आने वाले वर्षों में उत्पादन क्षमता, तकनीकी आधुनिकीकरण और पारदर्शिता को और सशक्त किया जाएगा। डॉ. राव ने कहा कि न्यूक्लियर ऊर्जा स्वच्छ,…

Read More

समाज कल्याण समिति का वन भोज सह विचार गोष्ठी सम्पन्न, सामाजिक कुरीतियों पर हुई सार्थक चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता सौरभ कुमार, जादूगोड़ा समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में 31 जनवरी 2026 को ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत पलाशबनी फुटबॉल मैदान में वन भोज सह विचार गोष्ठी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 11 ग्रामों के माझी बाबा शामिल हुए और सामाजिक विषयों पर अपने-अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के निदेशक उदयनाथ मुर्मू ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि एक ही मंच पर…

Read More

इनोवा कार का हादसा, ट्रेलर से टकराई सरकारी नंबर की गाड़ी, चालक गंभीर घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर–रांची मुख्य मार्ग पर घोड़ानेगी स्थित विनोद बिहारी महतो चौक के पास शनिवार को एक इनोवा कार ट्रेकर से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे में शामिल इनोवा कार (नंबर BR 01 PN 1085) पर भारत सरकार अंकित था। कार में कुल आठ लोग सवार थे, जो बिहार के आरा से ओडिशा स्थित जगन्नाथ पुरी…

Read More