Author: dhiraj Kumar

यंग इंडियन्स जमशेदपुर की सेफ्टी अवेयरनेस राइड सफल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर आज यंग इंडियन्स ग्रुप जमशेदपुर झारखंड टीम ने पिछले 3 सालों की तरह स्कूल स्टूडेंट्स, कॉलेज स्टूडेंट्स, सभी राइडर्स ग्रुप और टाटानगर जमशेदपुर के सभी नागरिकों के लिए सेफ्टी अवेयरनेस राइड का आयोजन किया, जिसमें उनकी पूरी टीम ने हिस्सा लिया। हेल्मेट मैन राघवेंद्र कुमार इस इवेंट के लिए विशेष अतिथि के रूप में शहर में आए थे। वह पूरे भारत में हेल्मेट पहनने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 75000 हेल्मेट बांटे, जोड़ी राइडर्स का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा! हमारी राइडिंग टीम…

Read More

संगठननिष्ठा और सेवा के प्रतीक थे स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा : काले स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा की अंतिम विदाई में उमड़ा शहर, अमरप्रीत सिंह काले ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि हज़ारों नम आँखों ने किया अंतिम प्रणाम । राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय महेश चन्द्र शर्मा की अंतिम यात्रा में आज नम आँखों से हज़ारों शहरवासियों ने उन्हें अंतिम प्रणाम किया। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले भी अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए और जुगसलाई स्थित शिव घाट (मुक्ति धाम) पहुँचकर दिवंगत नेता को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर भावभीनी…

Read More

भाजपा सरकार ने आम जनता के प्रतिकूल केंद्रीय बजट थोपा – परविंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परविंदर सिंह ने भाजपा सरकार के द्वारा लाये गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 12 वर्षों से केंद्र में नरेंद्र मोदी जी की सरकार चल रही है, परंतु आज तक केंद्रीय बजट को जनता के उपयोग और जनता के अनुकूल नहीं सौंपा गया है। आमजन के प्रतिकूल है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मजदूर वर्ग को इनकम टैक्स में कोई राहत न देकर महंगाई को आम जनता के घरों में…

Read More

जदयू के प्रत्याशी के खिलाफ करूंगा प्रचार – विकास सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जदयू के द्वारा गठबंधन धर्म को पालन करते हुए जदयू का उम्मीदवार बनाने पर दिए गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि यह बयान सीधे-सीधे जदयु से जुड़े उन कार्यकर्ताओं को ठगने और गुमराह करने का प्रयास है जो मेयर का चुनाव जदयू के समर्थन से लड़ना चाहते थे । विकास सिंह ने कहा की नामांकन पत्र बिक्री के अंतिम दिन बयान देकर जदयू के नेताओं को गुमराह करने का प्रयास किया गया है विकास…

Read More

स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत देने वाला दूरगामी बजट : कन्हैया सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट दूरगामी सोच के साथ तैयार किया गया है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। खासकर स्वास्थ्य क्षेत्र में इलाज और दवाइयों को लेकर दी गई राहत से जनता में संतोष और खुशी का माहौल है। कन्हैया सिंह ने कहा कि महंगे इलाज और दवाइयों के बोझ से परेशान आम नागरिकों के लिए यह बजट बड़ी राहत लेकर आया है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और…

Read More

जनआकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट : अप्पू तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।आजसू पार्टी जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब तबके के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जो जनआकांक्षाओं की पूर्ति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास का लाभ…

Read More

केंद्रीय बजट 2026 संतोषप्रद, विकसित भारत @2047 की दिशा में निर्णायक कदम: अनमोल वर्मा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भाजपा सुंदरनगर पूर्व मंडल अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रदेश महासचिव अनमोल वर्मा “पप्पु” ने केंद्रीय बजट 2026-27 को संतोषप्रद बताते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिलाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर संतुलित फोकस है। अनमोल वर्मा ने कहा कि ‘स्वदेशी’ को बढ़ावा देने वाला यह बजट निर्यात, व्यापार, MSME और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देगा तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार…

Read More

केंद्रीय बजट का भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर हुआ लाइव प्रसारण, भाजपा ने बजट का किया स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लगातार नौंवी बार केंद्रीय बजट पेश किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय पर बजट का सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेतागण, पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने…

Read More

आम बजट से उद्योगों को मिलेगी नई गति, मैन्युफैक्चरिंग पर संतुलित फोकस: मानव केडिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए आम बजट पर उद्योग जगत से सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है। सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मानव केडिया ने बजट को औद्योगिक विकास को गति देने वाला बताते हुए कहा कि इसमें सेविंग, कंज़म्पशन और मैन्युफैक्चरिंग—तीनों क्षेत्रों पर संतुलित ध्यान दिया गया है। मानव केडिया ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की दीर्घकालिक आर्थिक ग्रोथ की स्पष्ट दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि बजट…

Read More

केंद्र सरकार का बजट निराशाजनक, सिर्फ जुमलों की बरसात: सुधीर कुमार पप्पू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को समाजवादी चिंतक एवं वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने पूरी तरह निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस बजट में न किसानों के लिए कोई ठोस राहत है, न मजदूरों और युवाओं के लिए कोई उम्मीद की किरण दिखाई देती है। सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि बजट इतना कमजोर और दिशाहीन है कि इसका असर शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई दिया, जहां निवेशकों में हड़कंप मच गया और लोग अपना पैसा निकालने को मजबूर हुए।…

Read More