जनआकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट : अप्पू तिवारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।आजसू पार्टी जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यह बजट आम जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बजट में किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और गरीब तबके के हितों को प्राथमिकता दी गई है, जो जनआकांक्षाओं की पूर्ति की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर फोकस कर सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना उसकी प्राथमिकता है। विशेषकर ग्रामीण विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं से प्रदेश की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।

