स्वास्थ्य क्षेत्र में राहत देने वाला दूरगामी बजट : कन्हैया सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए कहा है कि यह बजट दूरगामी सोच के साथ तैयार किया गया है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। खासकर स्वास्थ्य क्षेत्र में इलाज और दवाइयों को लेकर दी गई राहत से जनता में संतोष और खुशी का माहौल है।
कन्हैया सिंह ने कहा कि महंगे इलाज और दवाइयों के बोझ से परेशान आम नागरिकों के लिए यह बजट बड़ी राहत लेकर आया है। स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाने की दिशा में किए गए प्रावधान जनहित में एक सकारात्मक और सराहनीय कदम हैं। इससे गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इस बजट के माध्यम से यह संदेश दिया है कि जनता की बुनियादी जरूरतें उसकी प्राथमिकता में हैं। स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक कल्याण और आम लोगों से जुड़े अन्य क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया गया है, जो इस बजट को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाता है।

