जदयू के प्रत्याशी के खिलाफ करूंगा प्रचार – विकास सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने जदयू के द्वारा गठबंधन धर्म को पालन करते हुए जदयू का उम्मीदवार बनाने पर दिए गए बयान पर हमला करते हुए कहा कि यह बयान सीधे-सीधे जदयु से जुड़े उन कार्यकर्ताओं को ठगने और गुमराह करने का प्रयास है जो मेयर का चुनाव जदयू के समर्थन से लड़ना चाहते थे । विकास सिंह ने कहा की नामांकन पत्र बिक्री के अंतिम दिन बयान देकर जदयू के नेताओं को गुमराह करने का प्रयास किया गया है विकास सिंह ने कहा कि जदयू समर्पित कार्यकर्ताओं को अगर मेयर का चुनाव लड़वाना रहता तो जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में जदयू ने राजनीतिक शतरंजी हथकंडा अपनाकर लगभग एक माह पूर्व अपनी सीट सुरक्षित कर ली थी उसी प्रकार मेयर की भी सीट सुरक्षित करवा लेनी चाहिए थी विकास सिंह ने कहा चुनाव चुकी दलगत आधार में नहीं हो रहा है इसलिए जदयू अगर अपना उम्मीदवार उतारेगी तो उसका जोरदार विरोधकर उसे हरवाने का प्रयास किया जाएगा ।

