केंद्रीय बजट 2026 संतोषप्रद, विकसित भारत @2047 की दिशा में निर्णायक कदम: अनमोल वर्मा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:भाजपा सुंदरनगर पूर्व मंडल अध्यक्ष सह राष्ट्रीय कन्नौजिया सोनार महापरिवार के प्रदेश महासचिव अनमोल वर्मा “पप्पु” ने केंद्रीय बजट 2026-27 को संतोषप्रद बताते हुए कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतिबिंब है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, युवा, महिलाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर संतुलित फोकस है।
अनमोल वर्मा ने कहा कि ‘स्वदेशी’ को बढ़ावा देने वाला यह बजट निर्यात, व्यापार, MSME और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देगा तथा विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।

