Author: dhiraj Kumar

ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलने की कोशिश मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।जमशेदपुर में ड्यूटी पर तैनात जवान को कार से कुचलकर हत्या की कोशिश के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना 3 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि कदमा टोल ब्रिज गोलचक्कर के पास की है, जहां ड्यूटी पर तैनात जवान हीरालाल महतो पर अपराधियों ने सुनियोजित तरीके से कार चढ़ाकर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में…

Read More

जमशेदपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, नक्शा विचलन वाले भवनों पर जेएनएसी की कार्रवाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश के बाद जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) ने नक्शा विचलन कर बनाए गए भवनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सोमवार को उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के नेतृत्व में बिष्टुपुर और साकची इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत होते ही नक्शा विचलन कर बनाए गए भवन मालिकों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में करीब दो दर्जन ऐसे भवन हैं, जिनका निर्माण स्वीकृत नक्शे के विपरीत किया गया है।…

Read More

सरयू राय ने की मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर व मानगो के थाना स्तर पर गठित जनसुविधा समितियां भंग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के दृष्टिगत और पूरे नगर निगम क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मानगो नगर निगम क्षेत्र स्तर पर तथा मानगो के थाना स्तर पर गठित जनसुविधा एवं अन्य सभी समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम का चुनाव संपन्न हो जाने के बाद…

Read More

निकाय चुनाव 2026: मानगो में मेयर पद पर सन्नाटा, जुगसलाई में अध्यक्ष पद का पहला नामांकन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।झारखंड में निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन सोमवार को मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए अब तक एक भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि में अब केवल दो दिन शेष हैं, इसके बावजूद मेयर पद को लेकर सन्नाटा बना हुआ है। सोमवार को मेयर पद की संभावित प्रत्याशी जेबा खान पूरे तामझाम और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं, लेकिन मानगो क्षेत्र में लगे भीषण जाम…

Read More

जनता की शिकायत पर सरयू राय ने किया पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने सोमवार को पारडीह काली मंदिर से डेंटल कॉलेज तक एनएच 33 के ऊपर बन रहे ऊपरी पथ के निर्माण के संबंध में जन शिकायतों को लेकर स्थल निरीक्षण किया। उनके साथ एनएचआई के अफसर और अभियंतागण भी थे। श्री राय और टीम ने पारडीह से लेकर बालीगुमा तक के क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस संबंध में सरयू राय ने शिकायतों को दूर करने के लिए एनएचएआई के अफसरों…

Read More

सोना देवी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही थीम राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही, जिसमें राष्ट्र निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका और संविधान के प्रति दायित्व को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं की भूमिका को…

Read More

जमशेदपुर में ट्रेलर चालकों का आक्रोश, ब्लू स्कोप पार्किंग में जोरदार प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के बैनर तले आज ब्लू स्कोप पार्किंग परिसर में ट्रेलर चालकों और मालिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान यूनियन ने सरकार और संबंधित कंपनियों पर गंभीर आरोप लगाए। यूनियन का कहना है कि सरकार द्वारा ट्रेलर चालकों के लिए जो वेतन और सुविधाओं के मापदंड तय किए गए हैं, उनका खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। निर्धारित मानकों के अनुसार न तो चालकों को पूरा वेतन दिया जा रहा है और न ही उन्हें अन्य मूलभूत सुविधाएं मिल…

Read More

हाई कोर्ट के निर्देश पर जमशेदपुर में नक्शा विचलन वाले भवनों पर जेएनएसी की सख्त कार्रवाई शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखण्ड हाई कोर्ट के निर्देश पर नक्शा विचलन कर बनाए गए भावनों के खिलाफ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने एक्शन तेज कर दिया है. सोमवार को जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के नेतृत्व में शहर के वैसे क्षेत्र जहां नक्शा विचलन कर भवन बनाए गए है अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई बिष्टुपुर और साकची इलाके में शुरू की गई. अभियान की शुरुआत होते ही नक्शा विचलन कर बनाए गए भवन मालिकों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है…

Read More

नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी। राष्ट्र संवाद संवाददाता नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच रविवार देर रात सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित सिंह मेंशन में बमबाजी की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 11:30 से 12 बजे के बीच बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन को निशाना बनाते हुए दो बम फेंके। इनमें से एक बम सिंह मेंशन के गेट के अंदर जाकर ब्लास्ट हुआ, जबकि…

Read More

जमशेदपुर: कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में मातम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक बच्चे के कुएं में गिरने की खबर फैलते ही पूरे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…

Read More