Author: dhiraj Kumar

पांचवें दिन वार्ड पार्षद के 18 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में पांचवें दिन मंगलवार को वार्ड पार्षद के कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन किया। इसमें वार्ड संख्या 10 से मदन मांझी, शंकर सरदार, 11 से मंजू देवी, विजय कुमार सिंह, विकास कुमार, 13 से नील पद्मा विश्वास, शांतनु घोष, राजेंद्र गोप, 14 से विद्युत लता दास, 15 से देबू चटर्जी, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, उमेश प्रमाणिक, 16 से राजरानी महतो, 17 से रामचंद्र पासवान, अंबुज कुमार, बीरेंद्र कुमार सिंह तथा वार्ड 18 से विष्णुदेव सिंह व राजू लोहार ने नामांकन किया। इससे पूर्व सोमवार…

Read More

नगरपालिका निर्वाचन–2026 को लेकर अवैध शराब के विरुद्ध चलाया गया अभियान, कुल 06 अभियुक्त गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।नगरपालिका निर्वाचन–2026 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिले के अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिचालन के विरुद्ध सघन छापेमारी एवं रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सरायकेला–कांड्रा मार्ग पर रात्रि गश्ती के दौरान मुड़िया गांव के समीप संदेह के आधार पर एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त वाहन के डाले…

Read More

चाकूलिया सीएचसी में ‘परियोजना उल्लास’ के तहत मिर्गी जांच शिविर, 139 मरीजों की निःशुल्क स्क्रीनिंग राष्ट्र संवाद संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकूलिया में 3 फरवरी 2026 को “परियोजना उल्लास” के तहत एक दिवसीय निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर आयोजित इस शिविर का निरीक्षण सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल एवं परियोजना उल्लास के नोडल पदाधिकारी सह जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार पांडा के नेतृत्व में किया गया।…

Read More

जमशेदपुर मुखिया कान्हु मुर्मू समेत माझी बाबा को रेलवे कैंप कोर्ट से मिली बड़ी राहत राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। रेलवे कैंप कोर्ट जमशेदपुर में हुई सुनवाई के दौरान मुखिया कानू मुर्मू समेत मांझी बाबा को न्यायालय ने सभी आरोपों से पूर्णतः बरी कर दिया। यह फैसला आदिवासी समाज के अधिकारों और लोकतांत्रिक आंदोलन की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के युवा एवं समर्थक उपस्थित रहे। विदित हो कि आदिवासी हूल वैसी के आह्वान पर वर्ष 2023 में ओल चिकी लिपि से झारखंड के सभी स्कूलों में शिक्षा प्रारंभ कराने…

Read More

स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान की बैठक में नई समिति का गठन, साकची ब्रह्मर्षि विकास मंच का चुनाव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान (टेल्को–बिरसानगर–जेम्को–खरंगाझार क्षेत्र) की एक महत्वपूर्ण बैठक बिरसानगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गठित नई समिति के अनुसार संरक्षक के रूप में सुनील शर्मा, डॉ. राजीव ठाकुर, किशोर कुमार, सुदर्शन शर्मा एवं राज नारायण राय को जिम्मेदारी सौंपी गई।…

Read More

घोड़ाबांधा में राशन वितरण को लेकर हंगामा, 3–4 महीने से अंगूठा लगाने के बावजूद नहीं मिल रहा अनाज राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड सरकार की जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत घोड़ाबांधा स्थित सरकारी सस्ता गल्ला दुकान पर गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया, जब बड़ी संख्या में राशन कार्डधारियों ने अनाज नहीं मिलने का आरोप लगाया। लाभुकों का कहना है कि पिछले तीन से चार महीनों से वे बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए नियमित रूप से अंगूठा लगा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त सरकारी सस्ता गल्ला दुकान का संचालन…

Read More

मानगो नगर निगम पार्षद चुनाव: कई वार्डों से प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, चुनावी माहौल गरमाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (मानगो)। मानगो नगर निगम में होने वाले पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को विभिन्न वार्डों से कई प्रत्याशियों ने संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी मैदान में उतरने की औपचारिक घोषणा की। आज वार्ड संख्या 36 से पूजा कुमारी, वार्ड संख्या 5 से प्रवीण सिंह, वार्ड संख्या 35 से सुरेंद्र सिंह, वार्ड संख्या 14 से अश्विनी सिंह तथा वार्ड संख्या 10 से राज गुप्ता ने…

Read More

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: निर्वाचन कोषांगों की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में निर्वाचन हेतु गठित सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित कोषांगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने निर्वाचन कोषांग को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने तथा मतगणना से संबंधित योजना के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया। कार्मिक कोषांग को…

Read More

मानगो नगर निगम चुनाव में संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए हुई एकजुट, संयुक्त प्रेस वार्ता में एनडीए नेताओं ने मेयर पद के लिए संध्या सिंह को दिया समर्थन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पूरी तरह एकजुट नजर आ रहा है। मंगलवार को साकची स्थित एक होटल में एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार,…

Read More

मानगो मेयर चुनाव: कुमकुम श्रीवास्तव ने दाखिल किया नामांकन, भाजपा की अंदरूनी खींचतान उजागर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर मेयर प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान राजकुमार श्रीवास्तव भी उनके साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा ने मानगो मेयर पद के लिए आधिकारिक रूप से संध्या सिंह को समर्थन देने की घोषणा की है। ऐसे में कुमकुम श्रीवास्तव के नामांकन से भाजपा के भीतर…

Read More