Author: dhiraj Kumar

डिमना रोड पर संदिग्ध बाबाओं की गतिविधियों से मचा हड़कंप, ठगी के शक में दो हिरासत में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो स्थित उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड से ठगी से जुड़ा एक संदिग्ध मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को स्थानीय लोगों ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ लिया और तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इन्हीं दोनों संदिग्धों ने कुछ दिन पहले सुभाष कॉलोनी की एक महिला से ठगी की थी। बताया जा रहा है कि हाल…

Read More

तारापद महतो हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, उलीडीह से हथियार व बाइक बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले अंतर्गत गालूडीह थाना क्षेत्र की उलदा पंचायत की उप मुखिया शा रानी महतो के पति एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक तारापद महतो की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी निवास कुमार दुबे उर्फ छोटू दुबे को उलीडीह से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोली तथा लाल-काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गुरुवार को आयोजित संवाददाता…

Read More

मानगो नगर निगम चुनाव से पहले आमने-सामने आए बन्ना गुप्ता और सरयू राय, आरोप-प्रत्यारोप ने बढ़ाई सियासी गरमी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। भले ही यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा हो, लेकिन राजनीतिक रंग पूरी तरह नजर आ रहा है। एक ओर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता चुनाव मैदान में हैं, तो दूसरी ओर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में संध्या सिंह अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं। चुनाव से पहले एक बार फिर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और…

Read More

वार्ड नंबर 5 से धनंजय राय ने दाखिल किया नामांकन, मानगो में पार्षद चुनाव को लेकर माहौल गरमाया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (मानगो) में मानगो नगर निगम के पार्षद चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन चुनावी सरगर्मी तेज हो गई। वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद के उम्मीदवार श्री धनंजय राय ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान वार्ड के कई प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे, जिनमें विकास चंद्र, कौशल, राज किशोर, दीपु सिंह, मिथिलेश चौधरी सहित अन्य शामिल थे। मानगो नगर निगम के कुल 36 वार्डों में हो रहे चुनाव के तहत…

Read More

पप्पू सिंह बने स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान के अध्यक्ष, बजरंगी पांडे को साकची ब्रह्मर्षि विकास मंच की कमान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बिरसानगर में स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान (टेल्को–बिरसानगर–जेम्को–खरंगाझार क्षेत्र) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। नई समिति में पप्पू सिंह को अध्यक्ष तथा राम विलास सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। संरक्षक के रूप में सुनील शर्मा, डॉ. राजीव ठाकुर, किशोर कुमार,…

Read More

विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता का संदेश, समय पर जांच और सुलभ उपचार पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर नागरिकों से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और सभी के लिए समान व सुलभ उपचार सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जमशेदपुर के अध्यक्ष ने कहा कि कैंसर एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन समय रहते पहचान और उचित इलाज से कई प्रकार के कैंसर को नियंत्रित और ठीक किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित जीवनशैली…

Read More

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए संध्या सिंह ने भरा पर्चा, नामांकन यात्रा में “विकास, स्वच्छता और सुशासन” के नारों की गूंज राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम के मेयर पद के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी संध्या सिंह ने मंगलवार को अभूतपूर्व जनसमर्थन के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व उन्होंने अपने आवास से निकलकर क्षेत्र के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया तथा हनुमान मंदिर और शीतला मंदिर में पूजा-अर्चना कर आमबागान से नामांकन यात्रा का शुभारंभ किया। यह यात्रा विशाल जनसैलाब के रूप में उपायुक्त कार्यालय तक पहुँची। नामांकन यात्रा के दौरान “विकास, स्वच्छता और सुशासन”…

Read More

उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को में नए विद्यालय भवन निर्माण हेतु आम सभा का आयोजन जमशेदपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालीमाटी जेम्को, आजाद बस्ती के परिसर में विद्यालय के नए भवन निर्माण को लेकर एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से बस्ती के गणमान्य लोग, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और छात्र-छात्राओं के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभा के दौरान विद्यालय में कमरों की कमी और जर्जर स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित अभिभावकों और बस्ती वासियों ने एक स्वर में विद्यालय के नए भवन निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया,…

Read More

आर्थिक अपराध मामले में जांच एजेंसियों द्वारा गोदावरी कमोडिटीज़ पर कसा जा रहा शिकंजा कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में बड़े पैमाने पर गोदावरी ने गिराया कोयला के जगह ओबी। बड़ा रैकेट द्वारा कोयले की तस्करी प्रशासन व परियोजना प्रबंधन से आमलोगों द्वारा संबंधित कंपनी एवं अनुबंधिय ठेकेदारों को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता चतरा: हजारीबाग जिला स्थित केरेडारी के चट्टी- बारियातु से कटकमसांडी रेलवे साइडिंग तक कोल ट्रांसपोर्टिंग कंपनी गोदावरी कमोडिटीज़ धांधली के कारण सुर्खियों में छाया है। कटकमसांडी साइडिंग में बड़े पैमाने में कोयला के जगह ओबी भंडारण वीडीयो वायरल हुई है। दावा किया जाता है कि…

Read More

बीएलए-2 नियुक्ति को लेकर भाजपा बागडेहरी मंडल में हुई महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बागडेहरी मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य रूप से मौजूद हुए नाला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो।मौके पर श्री महतो ने कहा बैठक का उद्देश्य आगामी निर्वाचन कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियों को मजबूत करना रहा। इस दौरान बीएलए-2 नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक कागजातों की जानकारी कार्यकर्ताओं को विस्तार से दी गई।…

Read More