मानगो नगर निगम चुनाव से पहले आमने-सामने आए बन्ना गुप्ता और सरयू राय, आरोप-प्रत्यारोप ने बढ़ाई सियासी गरमी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। भले ही यह चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा हो, लेकिन राजनीतिक रंग पूरी तरह नजर आ रहा है। एक ओर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता चुनाव मैदान में हैं, तो दूसरी ओर एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में संध्या सिंह अपनी दावेदारी पेश कर रही हैं।
चुनाव से पहले एक बार फिर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और विधायक सरयू राय आमने-सामने आ गए हैं। दोनों नेताओं के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर कई गंभीर आरोप लगाए, वहीं विधायक सरयू राय ने भी पलटवार करते हुए बन्ना गुप्ता पर सवाल खड़े किए।
दोनों नेताओं के बीच जारी बयानबाजी ने पूरे शहर में सुर्खियां बटोर ली हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, बन्ना गुप्ता और सरयू राय के बीच तल्ख़ बयानबाजी और तेज हो सकती है, जिसका असर सीधे तौर पर मानगो नगर निगम चुनाव पर देखने को मिलेगा।

