Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को चैम्बर भवन में “हस्तशिल्प निर्यात विपणन” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य हस्तशिल्प, हथकरघा और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों एवं कारीगरों को निर्यात बाजार और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।

    कार्यक्रम में चैम्बर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि हस्तशिल्प और हैंडलूम क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविशंकर प्रसाद ने राज्य सरकार की औद्योगिक और टेक्सटाइल नीतियों की जानकारी देते हुए उद्यमियों को उपलब्ध सब्सिडी और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

    एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैण्डीक्राफ्ट के सहायक प्रबंधक नितेश कुमार ने निर्यात बाजार की संभावनाओं, अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर और सरकारी सहायता योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तर सत्र में जूट बैग निर्माता और व्यवसायी के बीच संभावित व्यावसायिक सहयोग की पहल भी देखने को मिली।

    इस अवसर पर चैम्बर पदाधिकारियों, उद्योग विभाग के अधिकारियों, बैंक प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में उद्यमियों और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया।

    उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा
    Next Article राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    Related Posts

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    August 5, 2026

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    August 5, 2026

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    August 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में ‘व्हर्लपूल शॉपी’ का शुभारंभ, उद्घाटन ऑफर में ग्राहकों को आकर्षक छूट व उपहार

    बड़कागांव सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत पर फूटा जनाक्रोश, 9 घंटे बाद समाप्त हुआ धरना

    बोकारो में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, टांगी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी ने किया सरेंडर

    रक्षाबंधन, सावन और जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का आयोजन

    कोल्हान विश्वविद्यालय का सत्र नियमित करने की मांग, आजसू ने राज्यपाल समेत विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

    सरायकेला में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, तीन इनामी नक्सलियों की गिरफ्तारी की चर्चा

    श्रावणी मेला 2026: बाबा बैद्यनाथ धाम में शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, अब मिनटों में होंगे दर्शन

    इटारसी के पास नैनपुर-इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग, मची अफरा-तफरी, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव : बिना इंश्योरेंस गाड़ी को पेट्रोल नहीं दें, थर्ड-पार्टी बीमा अवधि भी बढ़ाई

    पिछले 10 महीने ने मेरी ऐसी परीक्षा ली, जिसकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी: नीरज चोपड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.