बीएलए-2 नियुक्ति को लेकर भाजपा बागडेहरी मंडल में हुई महत्वपूर्ण बैठक
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी के बागडेहरी मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मुख्य रूप से मौजूद हुए नाला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो।मौके पर श्री महतो ने कहा बैठक का उद्देश्य आगामी निर्वाचन कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संगठन स्तर पर आवश्यक तैयारियों को मजबूत करना रहा। इस दौरान बीएलए-2 नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया, पात्रता एवं आवश्यक कागजातों की जानकारी कार्यकर्ताओं को विस्तार से दी गई।

बैठक में बताया गया कि बीएलए-2 की नियुक्ति के लिए आवेदन प्रपत्र, पहचान पत्र, मतदाता पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर तैयार रखना अनिवार्य है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने बूथ स्तर पर योग्य कार्यकर्ताओं का चयन कर सभी कागजातों को व्यवस्थित रूप से संकलित करें, ताकि नामांकन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।
इसके साथ ही बूथ स्तर पर मतदाता सूची की शुद्धता, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा जागरूकता अभियान को तेज करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दिए गए निर्देशों का पालन करने का संकल्प लिया।

