Author: dhiraj Kumar

ग्रामीण इलाकों तक पहुँचेगी कैंसर जांच,सरायकेला-खरसावां में ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आरएसबी फाउंडेशन की ओर से सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण समुदायों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ की शुरुआत की गई। 4 फरवरी 2026 को आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड, यूनिट-1 परिसर से मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री एस. के. बेहरा तथा कंपनी की हेड-सीएसआर एवं आरएसबी फाउंडेशन की निदेशक श्रीमती प्रियंका बेहरा…

Read More

फाउंडर्स डे की आहट: जुबली पार्क में लाइटिंग, पेंटिंग सड़कों पर बैरिकेडिंग शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में 3 मार्च को मनाए जाने वाले संस्थापक दिवस (फाउंडर्स डे) को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर को सजाने-संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। पेड़ों पर रंग-बिरंगी लाइटिंग लगाई जा रही है, वहीं पोल, लैप और दीवारों पर रंग-रोगन का कार्य भी जारी है। सड़क किनारे बांस से बैरिकेडिंग की जा रही है ताकि आयोजन के दौरान यातायात और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु रहे। मालूम हो कि जमशेदजी नसरवानजी टाटा ने टाटा समूह की नींव रखी और देश में औद्योगीकरण…

Read More

नगरपालिका चुनाव 2026: मानगो महापौर पद के लिए 16, जुगसलाई अध्यक्ष के लिए 10 और चाकुलिया में 4 उम्मीदवार मैदान में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन के अंतिम दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्षीय पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 16, जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है। निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार नामांकन…

Read More

झारखंड सरकार के खजाने से 10 हजार करोड़ गायब, सरयू राय का गंभीर आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार पर गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा है कि झारखंड सरकार के खजाने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये कहां गए, इसका अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है। सरयू राय ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के कार्यकाल में जब ऑडिट कराया गया, तब इस बड़े घपले का खुलासा हुआ। इसके बाद विभागीय सचिवों के साथ बैठक भी बुलाई गई, लेकिन वहां भी इस राशि का…

Read More

बलांगीर हाँफ मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर (JRR) का जोरदार प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता बलांगीर हाँफ मैराथन जो की 1 फरवरी 2026 को उड़ीसा में आयोजित हुआ। इसमें देश भर से धावकों ने हिस्सा लिया। इस मैराथन में जमशेदपुर रोड रनर के रितेश सिंह तोमर और धर्मराज माक्षी ने हिस्सा लिया । जिसमे रितेश सिंह तोमर को इस दौड़ का ब्रान्ड एम्बेसडर बनाया गया जो की सभी जमशेदपुर वासियों के लिए गर्व की बात हैं। इस दौड़ में रितेश सिंह तोमर 21 किलोमीटर की दौड़ एक घंटा अड़तीस मिनट (1.38) और धर्मराज मांक्षी नें एक घंटा बयालीस मिनट (1.42) में…

Read More

जमशेदपुर में राज्य पैरा एथलेटिक्स व पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आगाज़ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:झारखंड पैरालंपिक समिति के समर्थन से 25वीं राज्य पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 और 6वीं राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 7 से 8 फरवरी तक जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के 18 जिलों से करीब 150 दिव्यांग खिलाड़ी भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन से जुड़े पूर्वी घोष ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के…

Read More

जिस सरकार में बन्ना मंत्री थे, उस सरकार ने ही कचरा गिराने पर रोक लगाईःसरयू राय कम अक़्ल को सलाह देने के बदले दो पैसा दे देना बेहतर होता है: सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि पुरानी कहावत है कि कम अक़्ल को सलाह देने के बदले दो पैसा दे देना बेहतर होता है, पर दो पैसा बचाने के चक्कर में भाई लोग ग़लत सलाह ठोक देते हैं। ऐसे ही किसी अधकचरे उर्वर मस्तिष्क ने मेयर पति बनने के ख़्वाब में डूबे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को सलाह दे दिया…

Read More

यूसील फ्लावर शो की तिथि घोषित नहीं होने से कर्मियों में मायूसी राष्ट्र संवाद संवाददाता यूसील प्रबंधन द्वारा हर वर्ष जनवरी माह में संपदा विभाग की नर्सरी में आयोजित होने वाला फ्लावर शो इस बार अब तक घोषित नहीं किया गया है, जिससे यूसील कर्मियों में निराशा देखी जा रही है। यह फ्लावर शो न केवल यूसील कर्मियों बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माध्यम रहा है, जिसमें सीएमडी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं उनके परिजन भी शामिल होते रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि जनवरी माह समाप्त हो जाने के बावजूद अब…

Read More

मुख्य सड़क पर सफाई ठप, गंदगी से लोग परेशान राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा में यूसील अस्पताल चौक से जादूगोड़ा मोड़ तक मुख्य सड़क की साफ-सफाई बीते करीब दस दिनों से पूरी तरह बाधित है। पूर्व ठेकेदार दीपक अग्रवाल का टेंडर समाप्त होने के बाद नया वर्क ऑर्डर जारी नहीं होने से सड़क पर गंदगी का अंबार लग गया है। जगह-जगह कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है और कीड़े-मकोड़ों की भरमार से बीमारी का खतरा बढ़ गया है। टेंडर समाप्त होने के साथ ही दीपक अग्रवाल के यहां कार्यरत लगभग छह ठेका कर्मी भी बेरोजगार हो गए हैं, जिससे…

Read More

टाटा पावर गेट पर ट्रेड यूनियनों का धरना, 12 फरवरी को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, झारखंड के आह्वान पर मंगलवार को टाटा पावर गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विभिन्न ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। धरना को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि मजदूरों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कई संस्थानों में न तो समय पर उचित मानदेय दिया जा रहा है और न ही पेमेंट स्लिप उपलब्ध कराई जा रही है। पेमेंट स्लिप…

Read More