नगरपालिका चुनाव 2026: मानगो महापौर पद के लिए 16, जुगसलाई अध्यक्ष के लिए 10 और चाकुलिया में 4 उम्मीदवार मैदान में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 के तहत नामांकन के अंतिम दिन मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्षीय पदों के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए कुल 16, जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 10 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया है।

निर्वाची पदाधिकारी के अनुसार नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 5 फरवरी को की जाएगी, जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 6 फरवरी निर्धारित है।
मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन करने वालों में सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो, शाइस्ता परवीन उर्फ जेबा खान, बनिता सहाय, राईमुनी सुण्डी, काकोली माहतो, इंदिरा सुंडी, संध्या सिंह, लक्की सिंह, पार्वती देवी, प्रतिभा रानी, सुशीला सिंह, अनिता देवी और सोनामुनी सोरेन शामिल हैं।

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह, डॉली मल्लिक, मुस्सर्रत खातुन, बलबीर कौर और रिंकु सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, चाकुलिया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए संध्या रानी सरदार, चंदना मुर्मू, सोमवारी सोरेन और शिलावती टुडू मैदान में हैं।



