झारखंड सरकार के खजाने से 10 हजार करोड़ गायब, सरयू राय का गंभीर आरोप
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार पर गंभीर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा है कि झारखंड सरकार के खजाने से करीब 10 हजार करोड़ रुपये कहां गए, इसका अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया है।
सरयू राय ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के कार्यकाल में जब ऑडिट कराया गया, तब इस बड़े घपले का खुलासा हुआ। इसके बाद विभागीय सचिवों के साथ बैठक भी बुलाई गई, लेकिन वहां भी इस राशि का कोई ठोस हिसाब सामने नहीं आ सका।
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस अरबों रुपये की वित्तीय हेराफेरी की गंभीरता से जांच करानी चाहिए। सरयू राय ने कहा कि हाल ही में इस मामले पर सचिवों के साथ बैठक बुलाई गई थी, लेकिन संबंधित सचिव बैठक में शामिल ही नहीं हुए, जो सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है।
विधायक ने दोहराया कि राज्य की जनता को यह जानने का अधिकार है कि सरकारी खजाने से 10 हजार करोड़ रुपये आखिर गए

