Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में मातम
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में मातम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में मातम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित बजरंग नगर में रविवार देर रात एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 5 वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शिवम केवरतो के रूप में की गई है।

    जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक बच्चे के कुएं में गिरने की खबर फैलते ही पूरे बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना परसुडीह थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टाटा स्टील की सुरक्षा टीम से संपर्क किया गया।
    इसके बाद टाटा स्टील सिक्योरिटी की रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब 30 फीट गहरे कुएं से बच्चे के शव को बाहर निकाला। बचाव कार्य में टाटा स्टील सिक्योरिटी के कर्मचारी एवं सह बचावकर्ता मजरुल बारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मासूम शिवम कुएं में कैसे गिरा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है

    इलाके में मातम जमशेदपुर: कुएं में गिरने से 5 वर्षीय मासूम की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेफ्टी अवेयरनेस राइड से गूंजा जमशेदपुर, यंग इंडियन्स ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश
    Next Article नगर निकाय चुनाव के बीच सिंह मेंशन में बमबाजी, पुलिस जांच में जुटी।

    Related Posts

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    November 14, 2026

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    November 14, 2026

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रदूषण फैलाने को लेकर रुआम ग्राम सभा में नाराजगी जनसुनवाई में करेंगे विरोध।

    आस्था के रंग में सराबोर हुआ बखरी, खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला उपवास

    छठ में घाटों पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    सरकारी गाड़ी के बोर्ड की आड़ में शराब तस्करी, बखरी डीसीएलआर लिखी स्कॉर्पियो से 216 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

    बरौनी बीडीओ ने किया छठ घाट व पोखर का निरीक्षण।

    छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, गोताखोरों को दिए लाइफ जैकेट

    घर में घुसकर लूटपाट की कोशिश करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

    राहटपुर के खेत में उतरे डीएम रिची पांडेय स्वयं हंसुआ चलाकर की धान की कटनी, 35.260 किलो उपज दर्ज

    छठ की आध्यात्मिक परंपरा में सेवा और समर्पण का भाव, व्रतियों को भेंट की साड़ियां

    भगवान भास्कर और छठी मैया के दर्शन-पूजन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.