डालसा जमशेदपुर ने किया जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा), जमशेदपुर द्वारा 31 जनवरी 2026 को लोक अदालत हॉल, सिविल कोर्ट परिसर में जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय पॉक्सो अधिनियम एवं किशोर न्याय अधिनियम रहा।
कार्यक्रम में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश–I जज कंकन पट्टादार की गरिमामयी उपस्थिति रही। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुए पॉक्सो अधिनियम की प्रमुख धाराओं एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला। न्यायिक दंडाधिकारी रिचेश कुमार ने किशोर न्याय अधिनियम पर सत्र लिया। प्रधान मजिस्ट्रेट, किशोर न्याय बोर्ड सुश्री दिव्या अश्विनी एवं विशेष न्यायाधीश पॉक्सो बिमलेश कुमार सहाय ने संवादात्मक सत्रों में व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, चिकित्सक, CWC, JJB सदस्य, अधिवक्ता, LADCs एवं PLVs शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन एसीजेएम अजय कुमार गुरिया ने किया, जबकि संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया। यह कार्यक्रम दोनों कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु समन्वय और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा।

