राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)बड़बिल तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेलबोलानी खादान मे कार्यरत ठीका कंपनी के दादागिरी खिलाफ बोलानी ठीका मजदूर संघ ने बोलानी सेल गेट के निकट किया प्रदर्शन ,और सेल प्रशासन को सौपा माँग पत्र।बोलानी ठीका मजदूर संघ नेता कमलापति यादव ने बताया कि बोलानी सेल खादान मे कार्यरत ठीका कंपनी को डीजल पर्याप्त मात्रा से नही मिल रहा है,जिसके ऐवज मे ठीकादार कार्यरत श्रमिकों को अनुपस्थित कर रहा है।कंपनी को डीजल उपलब्ध नही हो रहा तो इसमे श्रमिकों का क्या कसूर है? बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर उचित कार्यवाही करने की माँग की । इस अवसर पर बोलानी मजदूर संच के सैकड़ो मजदूर धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

