Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा: सकुशल बरामदगी के बाद छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में तीन घायल
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा: सकुशल बरामदगी के बाद छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में तीन घायल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा: सकुशल बरामदगी के बाद छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में तीन घायल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएच एरिया निवासी 24 वर्षीय युवक कैरव गांधी, पिता देवांग गांधी, का अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

    कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में पाँच विशेष अनुसंधान एवं छापामारी दल गठित किए गए। पुलिस टीमों ने पेशेवर तरीके से जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय आसूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई की।
    विभिन्न राज्यों की पुलिस से संपर्क कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की गई।

    जांच के दौरान सूचना मिली कि पुलिस दबाव के कारण अपहरणकर्ता कैरव गांधी को वाहन बदल-बदल कर अन्य स्थान ले जाने की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने संभावित मार्गों पर सतर्कता बढ़ाई। लगातार दबाव में आकर अपहरणकर्ता चौपारण–बरही के बीच जीटी रोड पर कैरव गांधी को छोड़कर फरार हो गए, जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया और परिजनों के आग्रह पर सुरक्षित उनके आवास तक पहुंचाया।

    इसके बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज की। बिहार पुलिस के सहयोग से गया, पटना एवं नालंदा जिलों में कार्रवाई करते हुए गुड्डू सिंह,उपेंद्र सिंह,अर्जुन सिंह,मो. इमरान,रमीज राजा
    मोहन कुमार प्रसाद
    को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    पूछताछ के दौरान सभी ने इस अपहरण कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
    पूछताछ में आरोपी गुड्डू, मो. इमरान और रमीज राजा ने बताया कि अपहरण में प्रयुक्त हथियार और गोलियां पुलिस जांच से बचने के लिए सर्किट हाउस साईं मंदिर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले के किनारे झाड़ियों में फेंक दी गई थीं। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टा और .315 बोर की चार गोलियां बरामद कीं।

    बरामदगी के बाद जब पुलिस टीम आरोपियों को लेकर वापस लौट रही थी, तभी तीनों अपराधकर्मियों ने अचानक टीम में शामिल आरक्षी हरिपद महतो का सरकारी हथियार छीन लिया। इस दौरान आरोपी मो. इमरान ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी और फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने आत्मरक्षा में न्यूनतम बल का प्रयोग करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कुल पांच राउंड फायरिंग हुई और तीनों अपराधकर्मियों के पैर में गोली लगी।

    पुलिस ने छीना गया सरकारी हथियार सुरक्षित बरामद कर लिया और घायल अपराधकर्मियों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई

    कैरव गांधी अपहरण कांड का खुलासा: सकुशल बरामदगी के बाद छह आरोपी गिरफ्तार हथियार बरामदगी के दौरान मुठभेड़ में तीन घायल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवाईस प्रिंसिपल रमेश राय की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह
    Next Article पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के निमित दिनेश कुमार पुनः लगाए गए इंदस विधानसभा में।

    Related Posts

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    February 13, 2026

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    February 13, 2026

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरी मौजा में चार अतिक्रमण प्लांट को हटाने का निर्देश

    जुड़ी जाहेरथान में दिशुआ माघ बुरू पूजा संपन्न 30 नृत्य दलों ने आदिवासी बुरू प्रस्तुत किया

    जुगसलाई में तेज हुआ चुनाव प्रचार, नौशीन खान के समर्थन में हिदायत खान की जनसभाएं

    मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के लिए अंसार खान ने मांगा वोट

    कुलबिंदर सिंह ने टाटा स्टील एमडी को पत्र लिखा सिटीजन एडवाइजरी काउंसिल का पुनर्गठन का आग्रह

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारी तेज, उपायुक्त ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

    आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय 20 मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष ने लिया शपथ। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा

    मानगो और जमशेदपुर के कंपनी क्षेत्र में नहीं रहेगा अंतर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायेंगे नागरिक सुविधाएं : सुधा गुप्ता

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जसप्रीत कौर ने वापस ली दावेदारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.