विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प
राष्ट्र संवाद संवादाता
शुक्रवार दिनांक 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर संस्था द्वारा हर वर्ष वृक्षारोपण किया जाता है और इस वर्ष भी संस्था द्वारा विभिन्न जगहों पर पौधे लगाए गए, लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया, सभी से अनुरोध किया गया कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसे अपने बच्चों की तरह पालें, समय पर पानी दें और पौधे की सुरक्षा करें, यही हमारा उद्देश्य है, इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा हजारों पेड़ लगाए जाते हैं,
कार्यक्रम के अध्यक्षता सरायकेला अध्यक्ष सुजाता सिंह ने की आज आदित्यपुर स्थित एमआईजी कॉलोनी में विभिन्न जगहों पर और आरआईटी थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा पौधे लगाए गए, और संस्था द्वारा नए पदस्थापित थाना प्रभारी को पौधा देकर एवं अंगवस्त्र से सम्मानित भी किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड महासचिव शशि आचार्या, जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह, जिला महासचिव संध्या सिंह, सचिव संगीता सिंह, प्रभारी विद्या सिंह, जिला अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम रविंदर कौर, महासचिव अमृता कुलताज, प्रभारी सिमरन मेहरा, समाजसेवी बबीता सिन्हा, रंजन सिन्हा, अनिल उपस्थित थे।

