Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेंतला पोड़ा व कमलपुर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तेंतला पोड़ा व कमलपुर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेंतला पोड़ा व कमलपुर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

    विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास, कहा- पोटका के 35 गांवों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। पोटका प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव तेंतला पोड़ा और कमलपुर में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण की दिशा में शुक्रवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। दोनों स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनों का शिलान्यास पोटका के विधायक संजीव सरदार ने शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इन दोनों योजनाओं पर कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

    गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री का स्पष्ट लक्ष्य एक विकसित झारखंड का निर्माण करना है और इसी सोच के साथ सरकार तथा जनप्रतिनिधि मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

    35 गांवों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र : संजीव सरदार

    विधायक ने जानकारी दी कि आने वाले समय में पोटका विधानसभा क्षेत्र के 35 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य उपकेंद्र के बन जाने से ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा, उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

    जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही बड़ी उपस्थिति

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सोनमनी सरदार, पूर्व पार्षद हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान प्रदीप दल, मुखिया पुष्पलता मुंडा, पंचायत समिति सदस्य अमलिका सरदार, जीब सरदार, मनोज सरदार, बुढ़ान मुर्मू, मेयालाल भूमिज, शिव चरण हांसदा, सुधीर सोरेन, हितेश भगत, लखिन्द्र सरदार, सोमाय किस्कु, संदीप पाटबांधा, पिंटू भंज, वार्ड सदस्य भागीरथ दल, रुद्र प्रताप दल, निर्मल दल, मथुरा पाटबांधा, अनुपम मंडल, सुनंदा थैयाल सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

    तेंतला पोड़ा व कमलपुर में 1.10 करोड़ की लागत से बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में बाल-बाल बचे भाजपा विधायक  सड़क हादसे में
    Next Article समाज ने मुंह मोड़ा तो बेटियों ने खुद दी मां को मुखाग्नि।

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.