Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंक कर्मी की आत्महत्या से टांगरानी गांव में पसरा मातम, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बैंक कर्मी की आत्महत्या से टांगरानी गांव में पसरा मातम, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बैंक कर्मी की आत्महत्या से टांगरानी गांव में पसरा मातम, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय आलोक पड़ीहारी ने अपने ही घर में पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आइडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। इस दर्दनाक घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह आलोक पड़ीहारी अपने रोजमर्रा के कामकाज में सामान्य रूप से व्यस्त थे। उन्होंने पहले स्नान किया, फिर अपने बच्चों को स्कूल छोड़ा और घर लौटकर नाश्ता किया। नाश्ते के बाद परिवार के अन्य सदस्य स्नान के लिए पास की नदी चले गए, जबकि आलोक घर में अकेले रह गए। इसी दौरान उन्होंने घर की छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन स्नान कर वापस लौटे तो उन्होंने आलोक पड़ीहारी को फंदे से लटका हुआ पाया। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और तत्काल सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

    कारणों की जांच में जुटी पुलिस बैंक कर्मी की आत्महत्या से टांगरानी गांव में पसरा मातम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरआईटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ शातिर अपराधी दबोचा
    Next Article कदमा में दो मासूम बच्चों संग महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.