Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कदमा में दो मासूम बच्चों संग महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कदमा में दो मासूम बच्चों संग महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कदमा में दो मासूम बच्चों संग महिला रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजन्म नगर रोड नंबर की रहने वाली लैला कुमारी अपने दो छोटे बच्चों के साथ गुरुवार शाम करीब 4 बजे से लापता हैं। पीड़िता के पति मुकेश कुमार साव ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन महिला और बच्चों के संबंध में कोई भी ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने कदमा थाना पहुंचकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

    परिजनों ने बताया कि लैला कुमारी बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का कार्य करती थीं और गुरुवार को भी वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। महिला के साथ उनके दोनों छोटे बच्चे आर्यन कुमार और हर्षित कुमार भी लापता हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है। काफी तलाश के बावजूद जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो शुक्रवार को कदमा थाना में इस मामले को लेकर विधिवत गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द लैला कुमारी और दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद करने की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और बच्चों की तलाश तेज कर दी है तथा संभावित सभी स्थानों और पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है।

    कदमा में दो मासूम बच्चों संग महिला रहस्यमय ढंग से लापता परिजनों में मचा हड़कंप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबैंक कर्मी की आत्महत्या से टांगरानी गांव में पसरा मातम, कारणों की जांच में जुटी पुलिस
    Next Article सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला (झारखंड) में स्वर्गीय सोना देवी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.