Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरआईटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ शातिर अपराधी दबोचा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आरआईटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ शातिर अपराधी दबोचा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरआईटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ शातिर अपराधी दबोचा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    सरायकेला जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आरआईटी थाना पुलिस को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने इच्छापुर के लाइन टोला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर सटीक छापेमारी करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के बीच हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी देते हुए आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ समीर कुमार सवैया ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि लाइन टोला इलाके में एक युवक हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को दबोच लिया।

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान स्थानीय निवासी अनिल सरदार उर्फ गोरे के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, जो लोहे एवं लकड़ी से निर्मित है, इसके अलावा दो जीपीएस सिस्टम और दो डेटोनेटर बॉक्स बरामद किए गए। हथियारों के साथ विस्फोटक सामग्री की बरामदगी से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, क्योंकि इससे किसी बड़े और गंभीर आपराधिक षड्यंत्र की आशंका जताई जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ आरआईटी थाना में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि आरोपी के पास जीपीएस सिस्टम और डेटोनेटर बॉक्स किस उद्देश्य से रखे गए थे और क्या इसके पीछे किसी संगठित आपराधिक गिरोह या बड़े नेटवर्क की संलिप्तता है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध, अवैध हथियारों और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

    आरआईटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ शातिर अपराधी दबोचा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर: तेज़ रफ्तार एसयूवी पुल से नीचे गिरी, दो युवकों की मौत
    Next Article बैंक कर्मी की आत्महत्या से टांगरानी गांव में पसरा मातम, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    September 25, 2026

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    September 25, 2026

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे पुस्तकालय गढ़हरा में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर किया याद

    श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा

    पंचायत भवन में ग्राम सभा के द्वारा योजना पारित।

    वृद्धाश्रम में मनाया गया NSS का 56वां स्थापना दिवस

    *वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की सितंबर 2026 की मासिक गोष्ठी सफलतापूर्वक सम्पन्न*

    26 सितंबर के राज्यभवन घेराव को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर

    चतरा में TSPC के तीन दिवसीय बंद का पहले दिन दिखा असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

    नारकोटिक्स विभाग का कर्मी बनकर 31.90 लाख की ठगी, एसआईटी ने पांच आरोपियों को दबोचा

    ड्रोन सर्विलांस से मिली सूचना पर धमधमियां जंगल में CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जप्त

    *वन विभाग में गड़बड़ी की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.