Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजित पवार की मौत पर ममता के बयान को लेकर सुवेंदु अधिकारी का हमला, कहा शोक के समय राजनीति शर्मनाक
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    अजित पवार की मौत पर ममता के बयान को लेकर सुवेंदु अधिकारी का हमला, कहा शोक के समय राजनीति शर्मनाक

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजित पवार की मौत पर ममता के बयान को लेकर सुवेंदु अधिकारी का हमला, कहा शोक के समय राजनीति शर्मनाक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    दुर्गापुर:-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान को “घटिया और निराधार” करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

    सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि जब पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, ऐसे समय में इस तरह की राजनीतिक टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल जैसे शिक्षित और बड़े राज्य की मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार का बयान देना शर्मनाक है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ही घंटों के भीतर राजनीति से प्रेरित टिप्पणी करना न केवल अनुचित है, बल्कि इससे शोक की भावना को ठेस पहुंचती है। अधिकारी ने कहा कि इस तरह के बयान की निंदा सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल और देश को करनी चाहिए।

    इससे पहले, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अजित पवार की मौत के बाद अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया था। उन्होंने कहा था कि “आज कोई भी सुरक्षित नहीं है” और इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ममता बनर्जी ने यह भी सवाल उठाया था कि क्या यह केवल दुर्घटना है या किसी साजिश का हिस्सा, जिसका जवाब समय देगा।

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अक्सर ऐसे मामलों में सबसे पहले पायलट को दोषी ठहराना आसान रास्ता बना लिया जाता है, जैसा कि पहले की घटनाओं में देखा गया है। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि यदि इस तरह की घटना किसी वरिष्ठ राजनीतिक नेता के साथ हो सकती है, तो यह पूरे सिस्टम की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

    ममता बनर्जी ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने मीडिया में ऐसी खबरें देखी थीं, जिनमें कहा गया था कि एनडीए में रहते हुए अजित पवार अपनी राजनीतिक स्थिति को लेकर विचार कर रहे थे, और ऐसे हालात में यह घटना और भी चिंताजनक लगती है।

    अजित पवार की मौत पर ममता के बयान को लेकर सुवेंदु अधिकारी का हमला कहा शोक के समय राजनीति शर्मनाक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने शहर के 550 विद्यार्थियों को दिया करियर गाइडेंस
    Next Article जामताड़ा में VB G RAM G को लेकर बयानबाज़ी तेज, बाबूलाल मरांडी और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    Related Posts

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    June 17, 2026

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    June 17, 2026

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी के द्वारा विशिष्ट डिस्टिंक्शन ई. पी. एस. ए. प्रदान किया गया

    नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी, कई अवैध संरचनाएं ध्वस्त, 5 ठेले जब्त

    बच्चे को बचाने की सलाह देना पड़ा भारी, ‘चटनी डॉन’ के गुर्गों के हमले में कई घायल; गिरोह की सरगना गिरफ्तार

    जगन्नाथपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला योजना समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

    राजद ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा, महंगाई-भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल

    राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 24 विधायक एक साथ आए नजर

    बंजर जमीन उगल रही सोना: ‘वादी परियोजना’ से लखपति बन रहे सरायकेला के आदिवासी किसान

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.