Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चांडिल अनुमंडल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1.55 लाख घनफीट बालू व JCB जब्त, मिलीभगत पर उठे सवाल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    चांडिल अनुमंडल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1.55 लाख घनफीट बालू व JCB जब्त, मिलीभगत पर उठे सवाल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चांडिल अनुमंडल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1.55 लाख घनफीट बालू व JCB जब्त, मिलीभगत पर उठे सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला–खरसावां जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध जिला खनन विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर 28 जनवरी 2026 को जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

    अभियान के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा सपादा व सिरकाडीह तथा ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा सोड़ो जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। तिरुलडीह क्षेत्र में लगभग 1,10,000 घनफीट तथा ईचागढ़ क्षेत्र में करीब 45,000 घनफीट अवैध बालू को विधिवत जब्त किया गया। जब्त बालू को ई-नीलामी के माध्यम से निस्तारित करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    इसी क्रम में तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सिरकाडीह मौजा में मिट्टी खनिज के अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया। वहीं, नीमडीह थाना अंतर्गत मौजा झीमडी के लाल टुंगरी (एकलव्य विद्यालय परिसर) में लौह अयस्क के अवैध उत्खनन से जुड़े तीन बड़े गड्ढे पाए गए, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

    उपायुक्त ने स्पष्ट कहा है कि जिले में अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

    हालांकि, दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि बार-बार छापेमारी और जब्ती के बावजूद अवैध खनन कैसे जारी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि इसके पीछे किसकी मिलीभगत है और क्या इस पूरे तंत्र पर गंभीरता से समीक्षा की आवश्यकता नहीं है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन इन सवालों पर आगे क्या ठोस कदम उठाता

    1.55 लाख घनफीट बालू व JCB जब्त चांडिल अनुमंडल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई मिलीभगत पर उठे सवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय छात्र का मिला शव, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस
    Next Article भूमि माफिया–राजनेता–अधिकारी के ‘कॉकटेल’ से धड़ल्ले से बिक रही सरकारी जमीन

    Related Posts

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    August 3, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.