Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डोंगा घाट हादसे में डूबे बालक का शव बरामद, समाजसेविका रानी गुप्ता की पहल से पहुंची एनडीआरएफ टीम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड

    डोंगा घाट हादसे में डूबे बालक का शव बरामद, समाजसेविका रानी गुप्ता की पहल से पहुंची एनडीआरएफ टीम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डोंगा घाट हादसे में डूबे बालक का शव बरामद, समाजसेविका रानी गुप्ता की पहल से पहुंची एनडीआरएफ टीम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर की जानी-मानी समाजसेविका एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की उपनिदेशक (जमशेदपुर, झारखंड) रानी गुप्ता को जैसे ही जोन नंबर-4 बिरसानगर निवासी 11 वर्षीय अंकुश कालिंदी के बारिडीह स्थित डोंगा घाट में डूबने की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार से संपर्क कर दुर्घटना स्थल का मुआयना किया। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सिदगोड़ा थाना को मामले से अवगत कराया और जिला प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारियों, विशेषकर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम से एनडीआरएफ टीम की सहायता की मांग की। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार 28 तारीख की सुबह लगभग 9 बजे एनडीआरएफ की टीम जमशेदपुर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम 11 वर्षीय अंकुश कालिंदी का शव बरामद करने में सफल रही। इसके बाद शव को स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया, जिसने आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।

    मौके पर मृतक के परिजन मौजूद रहे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। इस कठिन समय में समाजसेविका रानी गुप्ता लगातार पीड़ित परिवार के साथ बनी रहीं और उन्हें सांत्वना एवं ढांढस बंधाती रहीं। उन्होंने इस पूरे अभियान में जिला प्रशासन और एनडीआरएफ टीम द्वारा किए गए सकारात्मक और सराहनीय प्रयासों के लिए आभार भी व्यक्त किया।

    डोंगा घाट हादसे में डूबे बालक का शव बरामद समाजसेविका रानी गुप्ता की पहल से पहुंची एनडीआरएफ टीम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो नगर निगम व जुगसलाई नगर परिषद चुनाव रघुवर सरकार की पहल का परिणाम : दिनेश कुमार
    Next Article स्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय छात्र का मिला शव, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.