21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वैशाली। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। करीब 21 वर्षों के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों मेले का विधिवत शुभारंभ हुआ। इससे पहले वर्ष 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोनपुर मेले का उद्घाटन किया था।
उद्घाटन से पूर्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मेले के उद्घाटन समारोह में सांसद, विधायक समेत कई अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सोनपुर मेला इस बार 32 दिनों तक चलेगा। इसका आयोजन 22 नवंबर से 23 दिसंबर तक किया जाएगा। मेले को लेकर विभिन्न तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिसर में दर्जनों स्टॉल और दुकानें सज चुकी हैं। विश्व प्रसिद्ध इस मेले में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

