Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है
    Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    संगीता कुमारी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह

    बेगूसराय/ राष्ट्र संवादब्यूरो

    जिस विद्यालय में 21 वर्षों तक बच्चों को पढ़ाया, उनके भविष्य को संवारने में योगदान दिया और सहकर्मियों के साथ परिवार जैसा रिश्ता बनाया, उसी विद्यालय से विदाई के समय शिक्षिका संगीता कुमारी भावुक हो उठीं। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बरौनी दियारा में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में शिक्षिका संगीता कुमारी ने कहा कि विद्यालय मेरे परिवार जैसा है। आज मैं इस विद्यालय से जा रही हूं, लेकिन यहां की यादें हमेशा मेरे जीवन के साथ बनी रहेंगी। उनके इस भावुक वक्तव्य के बीच विद्यालय परिवार ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
    विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य बबीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुखिया प्रतिनिधि देवराज सिंह ने उनके व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा और शैक्षणिक योगदान की सराहना करते हुए नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानाध्यापक इमामुल हसन ने कहा कि विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में संगीता कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
    वर्ष 2005 से विद्यालय में कार्यरत संगीता कुमारी का स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय हनुमान स्थान, फुलवरिया में हुआ है। इस अवसर पर शिक्षक नंदलाल कुमार, उपेंद्र कुमार और अभिभावक केदार यादव सहित विद्यालय परिवार एवं जनप्रतिनिधियों ने उन्हें फूलमाला, वस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया

    बेगूसराय विदाई समारोह शिक्षिका स्थानांतरण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित
    Next Article खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    Related Posts

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    November 22, 2026

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    November 22, 2026

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    21 साल जिस विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवारा, वहां से विदाई पर बोलीं- यह विद्यालय मेरा परिवार है

    एनटीपीसी बरौनी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मिली मजबूती, सीआईएसएफ फायर विंग को नई फायर जीप एवं हाई प्रेशर एयर कंप्रेसर समर्पित

    दो दिन के अभियान में 182 नए मतदाता बनाने के लिए आए आवेदन।23 के नाम हटाने की तैयारी।

    19 फरवरी 2027 को जयंती पर स्थापित होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा, भूमिपूजन के साथ तेज हुआ जनसहयोग अभियान

    सुशासन दिवस को लेकर जदयू नगर परिषद बखरी की बैठक

    बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पांच दिवसीय अभियान का विधिवत किया शुभारंभ

    किसानों-मजदूरों की समस्याओं को लेकर संघर्ष तेज करेगी भाकपा, 3 दिसंबर को जेल भरो अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान।

    जानलेवा हमले के आरोपी को बखरी पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा

    सुबोध पात्रो की मौत पर टाटा मोटर्स गेट पर हंगामा, स्थायी नौकरी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.