जानलेवा हमले के आरोपी को बखरी पुलिस ने समस्तीपुर से दबोचा
राष्ट्र संवादबखरी-बेगूसराय जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त को बखरी पुलिस ने समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समस्तीपुर जिले के लेरझा थाना क्षेत्र के नेरपा गांव निवासी रामचंदर यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है।
बताया गया कि विजय यादव बखरी थाना कांड संख्या 308/25 में जानलेवा हमला के मामले में नामजद अभियुक्त था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके गांव नेरपा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

