*सुशासन दिवस को लेकर जदयू नगर परिषद बखरी की बैठक*
*संवाद/बखरी-बेगूसराय।* जनता दल यूनाइटेड नगर परिषद बखरी की बैठक रविवार को अध्यक्ष कुमारी संगीता राय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 24 नवंबर को बेगूसराय में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस : नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई।
बैठक में बैठक प्रभारी रामराज महतों भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बेगूसराय में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे। नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है।
बताया गया कि 24 नवंबर को कंकौल, बेगूसराय स्थित प्रेक्षागृह-सह-आर्ट गैलरी में आयोजित कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक अहमद और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा उपस्थित रहेंगी।
बैठक में अध्यक्ष कुमारी संगीता राय ने कहा कि बेगूसराय में भी नीतीश कुमार के प्रयास से सिमरिया में रेल-सह-सड़क पुल, हवाई अड्डा सहित अन्य कार्य हुए हैं।
नगर प्रवक्ता कुमार निशांत वर्मा ने कहा कि बिहार का भविष्य जनता दल यूनाइटेड का है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिहार की बागडोर स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के हाथ में होगी।
बैठक में युवा अध्यक्ष नीरज राय, पंकज कुमार साह, गोविंद केसरी, पिंटू राम, महेश्वर शर्मा, अरुण महतों, उषा देवी, आशा देवी, बीजो महतों, सुरेश सहनी, शंभू साह, विष्णुदेव राय, संतोष रजक, शंभू तांती, रोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

