पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की मां सायरा मुंडा का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की माता सायरा मुंडा का सोमवार तड़के निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सायरा मुंडा की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मां के निधन से अर्जुन मुंडा और उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन पर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

