Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीन 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा चांडिल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीन 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव
    बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीन 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के चांडूडीह स्थित बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीनने और 30 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक अस्मित राज ने इस संबंध में पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से शिकायत की है। वहीं, चौका थाना प्रभारी ने आरोपों को खारिज करते हुए मामले की जांच चांडिल अंचल अधिकारी द्वारा किए जाने की बात कही है। एसडीपीओ ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर को चांडूडीह स्थित माहेश्वर हेम्ब्रम के बालू स्टॉक यार्ड में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का एक हाइवा बालू लोड कर खड़ा था। आरोप है कि चौका थाना के एक एसआई ने वाहन में बालू लोडिंग का वीडियो और फोटो बनाया था। इसके बाद 20 नवंबर को पुलिस जब्त करने के लिए वाहन को लाने पहुंची, तब तक बालू कारोबारियों ने हाइवा को अनलोड कर दिया था। बाद में पुलिस वाहन को चौका थाना ले गई। लेकिन बालू स्टॉक यार्ड के वैध कागजात ओर बालू के चालान थाने में प्रस्तुत नहीं किए जाने की सूचना समाचार लिखे जाने तक मिली है. इधर, वाहन मालिक अस्मित राज का आरोप है कि पिछले आठ से दस दिनों से उनसे 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। वाहन की चाबी छीने जाने की सूचना पर जब वह चौका थाना पहुंचे तो उन्हें घंटों बैठाकर रखा गया। हालांकि, थाना प्रभारी संजीव कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। साथ ही ये भी कहा कि चौका थाना प्रभारी ने मामले की जांच चांडिल अंचल अधिकारी कर रहे हैं। इसके बाद वाहन मालिक ने एसडीपीओ से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की। अनुज्ञप्ति समाप्त होने के बावजूद बालू कारोबार का आरोप – हर माह लाखों के राजस्व चोरी की चल रही थी प्रशासन को भनक क्यों नहीं लगी. जो मिलीभग का संदेह जो चर्चा का विषय है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, चांडूडीह स्थित उक्त बालू स्टॉक यार्ड के बाहर लगे बोर्ड पर दर्ज अनुज्ञप्ति की वैधता समाप्त होने के बावजूद बालू भंडारण और कारोबार किए जाने का आरोप है। बताया जाता है कि आनंद साव, अजय महतो, चंदन साव सहित अन्य लोगों द्वारा ट्रैक्टरों से बालू की खरीदारी कर रात के समय हाइवा में लोडिंग और परिवहन किया जाता रहा है। इस कारोबार को लेकर पूर्व में खनन निरीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी स्तर से भी जांच किए जाने की बात सामने आई थी. *वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा* पूरे मामले में चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार से संबंधित एक वीडियो भी वायरल होने की चर्चा है। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इधर, पुलिस की कार्रवाई, वाहन मालिक के आरोप और बालू स्टॉक यार्ड की वैधता को लेकर क्षेत्र में अब जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।
    अवैध खनन चांडिल चौका थाना झारखंड न्यूज बालू माफिया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री
    Next Article जीटीए-6 की चर्चा के बीच रोजगार के सवालों से कब तक दूरी?

    Related Posts

    मोदी का निशांत को गले लगाना महज स्नेह नहीं, बिहार की राजनीति में भविष्य का संकेत?

    November 22, 2026

    पोक्सो एक्ट की रिपोर्टिंग से अनभिज्ञ हैं झारखंड के अनेक सीनियर पत्रकार और नामी वकील – कवि कुमार

    November 22, 2026

    क्या मशीनों को मनुष्य की हत्या का अधिकार होगा?

    November 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी का निशांत को गले लगाना महज स्नेह नहीं, बिहार की राजनीति में भविष्य का संकेत?

    पोक्सो एक्ट की रिपोर्टिंग से अनभिज्ञ हैं झारखंड के अनेक सीनियर पत्रकार और नामी वकील – कवि कुमार

    क्या मशीनों को मनुष्य की हत्या का अधिकार होगा?

    जीटीए-6 की चर्चा के बीच रोजगार के सवालों से कब तक दूरी?

    बालू स्टॉक यार्ड में वाहन की चाबी छीन 30 हजार रुपये मांगने का आरोप, अवैध बालू कारोबारी का चौका थाना पर पुलिस पर बनाया दबाव

    प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर 24 नवंबर को भारी वाहनों की नो एंट्री

    21 साल बाद मुख्यमंत्री के हाथों सोनपुर मेले का उद्घाटन, 32 दिनों तक चलेगा विश्व प्रसिद्ध मेला

    झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर निरल पूर्ति उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित

    डिमना लेक में आयोजित हुआ TSAF स्विमथॉन 2.0, सात राज्यों के 121 तैराकों ने दिखाया दमखम

    खेल मैदान में जीत की होड़, बच्चों के दमखम पर गूंजती रहीं तालियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.