Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस मंत्रियों की कुर्सी खतरे में? दिल्ली बैठक से तय होगा झारखंड मंत्रिमंडल का भविष्य
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कांग्रेस मंत्रियों की कुर्सी खतरे में? दिल्ली बैठक से तय होगा झारखंड मंत्रिमंडल का भविष्य

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कांग्रेस मंत्रियों की कुर्सी खतरे में? दिल्ली बैठक से तय होगा झारखंड मंत्रिमंडल का भविष्य

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रांची।झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे से लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। राजनीतिक गलियारों में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की कुर्सी का फैसला अब दिल्ली में होने जा रहा है।


    सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर आज एक बड़ी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायकों द्वारा की गई शिकायतों पर गंभीर मंथन होगा। सवाल साफ है—क्या मौजूदा कांग्रेस कोटे के मंत्री बने रहेंगे या उनकी जगह नए चेहरों को मौका मिलेगा?
    बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में कांग्रेस विधायकों ने अपने ही मंत्रियों के खिलाफ पार्टी आलाकमान से शिकायत की थी। इसी के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने मंत्रियों को दिल्ली तलब किया है, जहां उनसे सवाल-जवाब होने की संभावना है। ऐसे में यह अटकलें तेज हो गई हैं कि संभावित मंत्रिमंडल विस्तार या फेरबदल में कांग्रेस कोटे के कुछ मंत्रियों को अपनी सीट गंवानी पड़ सकती है।

    इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दावोस और लंदन की सफल यात्रा के बाद रांची लौट आए हैं। रांची एयरपोर्ट पर उनका और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और लंदन में विभिन्न अहम कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंच पर झारखंड की उपस्थिति से विकास के नए द्वार खुलेंगे।
    हालांकि मुख्यमंत्री की वापसी के साथ ही अब सभी की निगाहें झारखंड मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार पर टिकी हैं। राजनीतिक चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी भी सियासी हलकों में कई संकेत दे रही है।
    कुल मिलाकर, कांग्रेस विधायकों की नाराजगी और आलाकमान तक पहुंची शिकायतें ही झारखंड मंत्रिमंडल में संभावित बदलाव की सबसे बड़ी वजह बनती नजर आ रही हैं। अब सबकी नजर दिल्ली में होने वाली इस अहम बैठक पर टिकी है, जहां से झारखंड की राजनीति को नई दिशा मिल सकती है।

    कांग्रेस मंत्रियों की कुर्सी खतरे में? दिल्ली बैठक से तय होगा झारखंड मंत्रिमंडल का भविष्य
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआर वी एस कॉलेज में छठा (आईईईई) अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन 29 एवं 30 जनवरी को
    Next Article चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर दो युवकों की हत्या के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार

    Related Posts

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    June 17, 2026

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यह संघ कार्यालय पर नहीं, राष्ट्रवादी विचार पर हमला है’ – अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला…. SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    बेटे बहु ने मिलकर बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर की हत्या

    पेट्रोल छिड़ककर वाइन शॉप में लगाई आग, फिर मोबाइल से बनाया वीडियो, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पाकुड़ हिरणपुर में ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.