Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस 
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 26, 2026Updated:January 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के धतकीडीह मुखी बस्ती में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. पहला कार्यक्रम दिवंगत सुरेश मुखी की पत्नी सुनीता मुखी के नेतृत्व में बस्ती के चौक पर हुआ, जहां झंडोत्तोलन किया गया. दूसरा कार्यक्रम सत्यवान मुखी के नेतृत्व में उनके आवास के पास आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पत्रकार, समाजिक कार्यकर्ता और जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी रह चुकीं अन्नी अमृता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं. सामाजिक कार्यकर्ता अनूप मुखी और चेतन मुखी यहां विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे. अतिथियों ने झंडोत्तोलन किया, जिसके बाद सबने राष्ट्रगान गाया. इस दौरान बड़ों के साथ काफी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे. उनका उत्साह देखते ही बन रहा था.

    अन्नी अमृता ने अपने संबोधन में बताया कि कैसे गणतंत्र दिवस अहम है. उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि संविधान की नजर में सब बराबर हैं. इसलिए जाति और धर्म के नाम पर नफरत की राजनीति को नकार देना चाहिए. अन्नी ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें आजादी के संघर्ष और फिर गणतंत्र बनने की कहानी को संक्षेप में बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अपने संबोधन के माध्यम से अन्नी ने बच्चों को एक जागरुक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया.

    कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता अनूप मुखी और चेेतन मुखी ने अपने संबोधन में लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के अंत में सबके बीच टाॅफियों और नोट बुक वगैरह का वितरण हुआ. रंग बिरंगे परिधानों से सजे बच्चे काफी प्यारे लग रहे थे.

    कार्यक्रम के आयोजन में सत्यवान मुखी के साथ ही स्वीटसा मुखी की भी सराहनीय भूमिका रही. इस अवसर पर अमृत मुखी, प्रवीण मुखी, सिख राम मुखी, सिद्धार्थ मुखी, सरवन मुखी, सनी मुखी व अन्य मौजूद थे.

    धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article77वें गणतंत्र दिवस पर प्रति स्माइल फाउंडेशन में ध्वजारोहण
    Next Article टेल्को सुमंत मुलगवाकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स ने मनाया गणतंत्र दिवस

    Related Posts

    रांची में 89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

    August 17, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर AECS जादूगोड़ा में बच्चों के हाथ खाली, न मिठाई मिली न बिस्कुट — 56 साल की परंपरा टूटी, सवालों के घेरे में प्रबंधन

    August 17, 2026

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    August 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रांची में 89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, पांच लाख रुपये की नशीली खेप बरामद

    स्वतंत्रता दिवस पर AECS जादूगोड़ा में बच्चों के हाथ खाली, न मिठाई मिली न बिस्कुट — 56 साल की परंपरा टूटी, सवालों के घेरे में प्रबंधन

    जमशेदपुर में 17-18 अगस्त को मोनसून ट्रेड फेयर 2026

    लंबित श्रमिक मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने मनाया मांग दिवस

    रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    रवीन्द्र नाथ महतो ने कहा: स्वतंत्रता केवल आजादी नहीं, समान अवसर और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारी भी

    दिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं

    अटल बिहारी वाजपेयी ‘अजातशत्रु’ थे, सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.