नेत्र शिविर में 37 रोगियों का सफल ऑपरेशन, 26 जनवरी को होगा चश्मा-दवा वितरण
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 25 जनवरी। स्व. सोना देवी की स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 37 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन सत्र में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. बी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनायक एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने अपनी सेवाएं दीं।

इससे पूर्व ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह तथा समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन थियेटर का फीता काटकर किया। मौके पर रेड क्रॉस के सक्रिय सदस्य राजेश गुप्ता, राकेश मिश्र एवं आदित्य सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
ऑपरेशन सत्र के दौरान रेड क्रॉस के कार्यकर्ता आशीष कुमार, राजू बिन्द, अशोक कुमार घोषाल, अशोक सिंह एवं प्रतीक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
आयोजकों ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर ऑपरेशन कराए गए नेत्र रोगियों को चश्मा, दवा एवं कंबल प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदा किया जाएगा। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

