Author: Aman Ojha

राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में आज स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर अप्रूवल कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) योजना के अंतर्गत जिले में लाभान्वित हो रहे बच्चों की संख्या तथा उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि योजना के लिए चयनित लाभुकों का प्रस्ताव विभागीय दिशा-निर्देशों एवं मिशन वात्सल्य की गाइडलाइन के अनुरूप पूरी जांच के बाद ही समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए। साथ ही, योजना से जुड़े लाभुकों की नियमित…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर क्षेत्र के प्रखर समाजसेवी करनदीप सिंह ने पूर्वी सिंहभूम जिले के नवनियुक्त उपायुक्त राजीव रंजन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर करनदीप सिंह ने क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिसमें जेम्को कालीमाटी विद्यालय की जर्जर स्थिति चर्चा का केंद्र रही। समाजसेवी के आग्रह पर उपायुक्त ने विद्यालय में शीघ्र नए भवन के निर्माण का आश्वासन दिया, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और सुरक्षित वातावरण मिल सके। साथ ही उपायुक्त ने विद्यालय की मौजूदा…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) हजारीबाग और बोकारो के बाद अब पश्चिमी सिंहभूम जिले में पुलिस विभाग के खातों से करीब 45 लाख रुपये की अवैध निकासी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले के खुलासे के बाद एक पुलिस आरक्षी को हिरासत में लिया गया है, जबकि लेखा विभाग से जुड़े दो अन्य कर्मचारियों से भी गहन पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश आंतरिक ऑडिट के दौरान हुआ, जिसमें कई महीनों से अलग-अलग फर्जी बिलिंग के जरिए रकम निकाले जाने के…

Read More

सरायकेला-खरसावां में दर्दनाक हादसा • 2 की मौत, 3 गंभीर,ग्रामीणों का फूटा गुस्सा—“जिम्मेदार कौन?” राष्ट्र संवाद संवाददाता  जिले के चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों के उत्पात ने एक बार फिर दो जिंदगियां निगल लीं। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो पंचायत स्थित हाड़ात गांव में शुक्रवार देर रात हाथियों के झुंड ने एक कच्चे मकान को तोड़कर अंदर सो रहे परिवार पर हमला कर दिया। इस दर्दनाक घटना में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आधी रात टूटा कहर ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 1 बजे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत अंतर्गत काशीडीह के पीडीएस डीलर ललिता खंड पातर के द्वारा कार्डधारियों को चार माह से राशन नहीं देने से आक्रोशित करीब चार सौ कार्डधारियो ने प्रखंड कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को उठाया। इस दौरान कार्डधारियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बी एस ओ) को एक ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द चार माह का राशन उपलब्ध कराने एवं ललिता खंडपतर के दुकान को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि…

Read More

रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान) जमशेदपुर के गैर-कंपनी इलाकों तथा मानगो नगर निगम क्षेत्र में लगातार हो रही घंटों की बिजली कटौती और बदहाल व्यवस्था को लेकर अब सियासी हलचल तेज हो गई है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जनता दल (यूनाइटेड) का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में झारखंड विद्युत वितरण लिमिटेड के महाप्रबंधक से मिला और मौजूदा हालात पर कड़ा विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पिछले कई दिनों से बिजली की आंख-मिचौनी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मजदूर प्रधान शहर होने के…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस पर डोमजुडी उच्च विद्यालय की चार दीवारी तोड़े जाने के संबंध में अंचल अधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। मौके पर थाना प्रभारी, डोमजूडी मुखिया अनीता मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य, प्रिंसिपल माधुरी कुमारी एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे। बैठक में उच्च विद्यालय डोमजूरी के चहारदीवारी के तोड़े जाने के बारे विस्तार से चर्चा किया गया। चार दीवारी तोड़ने वाले राम कमल सिंह, अरुण सिंह, बंटीसिह, ग़ौर सिंह इत्यादि के द्वारा लिखित रूप में दिया गया की 10 दिनों के भीतर चहारदीवारी का निर्माण कर…

Read More

शनिवार को प्रखंड एवं डीसी ऑफिस का होगा घेराव राष्ट्र संवाद संवाददाता  पोटका। पोटका प्रखंड में कार्डधारियों से फिंगर प्रिंट लेकर राशन न देने का मामला अब आम हो गया है। आय दिन ऐसा मामला होते रहता है। प्रखंड के ही कोवाली पंचायत अंतर्गत काशीडीह के पीडीएस दुकानदार ने कार्डधारियों से फिंगर प्रिंट लेकर चार माह से राशन नहीं दिया है। गुरुवार को लगभग 450 आक्रोशित कार्डधारियों ने दुकान के समक्ष चार घंटे तक प्रदर्शन किया। इसकी सूचना कार्डधारियों ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी दिया। शनिवार को कार्डधारी पोटका ब्लॉक एवं डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। बताया…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता तमिलनाडु के नमक्कल स्थित एक कपड़ा मिल में झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के करीब 200 मजदूरों को बंधक बनाकर रखने का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मजदूरों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए मिल प्रबंधन पर जबरन काम कराने, पूरी मजदूरी नहीं देने और मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया। पीड़ित मजदूरों में युवक और युवतियां दोनों शामिल हैं, जो शोषण से तंग आकर अपने घर झारखंड लौटने की गुहार लगा रहे…

Read More

राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में अनियमित पेयजल आपूर्ति और खराब गुणवत्ता को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बीच नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सख्त रुख अपनाते हुए जल शोधन संयंत्र का औचक निरीक्षण किया। सोमवार को उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड पार्षद विक्रम मोदक और गौतम नायक के साथ पहुंचे अध्यक्ष ने मौके पर ही अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियरों और अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने जलापूर्ति प्रणाली की गहन समीक्षा की और स्पष्ट कहा कि पेयजल…

Read More